{"_id":"57c71e1b4f1c1b3d782caf80","slug":"grain-for-the-people-on-the-street","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज के लिए सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज के लिए सड़क पर उतरे लोग
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
अनाज के लिए सड़क पर उतरे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन वितरण में अनियमितता सहित अन्य मांगों को बुधवार को अहरौला ब्लॉक के बनरहिया, रामपुर पहिजन, फत्तेपुर, अरुषा आदि गांवों के ग्रामीणों ने ब्लॉक परिसर में धरना दिया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो वे डीएम कार्यालय का घेराव करेंगे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में कोटेदार हर महीने अनाज का वितरण नहीं करते हैं। जब कोटेदार से अनाज कम मिलने और पैसा ज्यादा लेने पर सवाल किया जाता है तो उन्हें डांटकर भगा दिया जाता है और धमकाया भी जाता है। इस विषय को लेकर कई बार ग्रामीणों ने जिले के आलाधिकारियों को शिकायती पत्र और मौखिक रूप से कह चुके हैं। इस दौरान धरना स्थल पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य त्रिलोकीनाथ ग्रामीणों के धरनेे का समर्थन किया।
कहा कि गरीब और किसानों का हक अगर कोई छीनेगा तो हम उसके खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ेंगे। चाहे उसके लिए हमें जिला से लेकर प्रदेश तक आंदोलन करना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर राशन वितरण प्रणाली में सुधार नहीं किया गया और डीएम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान भाकपा के रामाज्ञा यादव, जिला पंचायत सदस्य दुर्बलीराम, रामकेवल आदि ग्रामीणों की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। बाद में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। धरने में चंद्रहास सिंह, लाखन सिंह, सुबाष चंद, सहाबुद्दीन, सलाहुद्दीन, नूरजहां, हबीबुल निशा, परवीन बानो, शाहजहां खातून, कैसर जहां, असरफुल, हरजाना, वसीमा बानो आदि शामिल थी।
विज्ञापन
दूकान निलंबित करने की मांग ः कोटेदार द्वारा राशन वितरण न किए जाने आदि के विरोध में बुधवार को मेहनगर तहसील के देवरायपुर के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ज्ञापन सौंप कोटे की दूकान निलंबित कराकर किसी दूसरे के पक्ष में नया प्रस्ताव कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि इसके पूर्व भी दो अगस्त को उपजिलाधिकारी मेहनगर और 12 अगस्त को जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में जयप्रताप राम, परदेशी राम, इंद्रासन, इंद्रेश, श्रीनिवास, जयश्री, गोलू, जगदंबा, रामअवध आदि मौजूद थे।