फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government will help 36 children orphaned by Kovid

कोविड से अनाथ हुए 36 बच्चों को सरकारी देगी मदद

Mon, 19 Jul 2021 10:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
Government will help 36 children orphaned by Kovid
आजमगढ़। कोरोना ने कई बच्चों को बेसहारा कर दिया है। सरकार ‘उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना’ के तहत इन बच्चों की परवरिश का खर्च उठाएगी। बाल कल्याण विभाग ने अब तक 36 अनाथ बच्चों का आवेदन शासन को भेजा गया है, जिनको सहायता देने की मजूरी हो गई है। मगर असल दिक्कत आवेदन के साथ लगने वाले दस्तावेजों को बनवाने की है, जिसे आसानी से बच्चे नहीं बनवा पा रहे हैं।
विज्ञापन

महामारी से बेसहारा और अनाथ हुए बच्चों की तलाश कर उन्हें मदद पहुंचाने की पहल शुरू कर दी गई है। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की घोषणा के अनुसार मदद देने के लिए आवेदन फार्म भी भरवाने शुरू कर दिए गए हैं। सबसे अधिक दिक्कत आवेदन के साथ लगने वाले प्रमाणपत्र को लेकर है। क्योंकि बच्चे अभी रिश्तेदारों के यहां शरण लिए हुए हैं, जबकि ऐसे बेसहारा बच्चे जो अपने मां या पिता को खो चुके हैं, उनके घर की स्थिति भी ठीक नहीं है। ऐसे में जरूरी नियमों को पूरा करना और प्रमाण पत्रों को बनवाकर आवेदन फार्म के साथ जमा करना बच्चों के साथ बड़ों के लिए भी परेशानी का सबब बना है।
विज्ञापन

कोरोना से कई बच्चों के माता व पिता की मृत्यु हो गई है। जांच पड़ताल कर 36 बच्चों का आवेदन शासन को भेज दिया गया है। शासन से आवेदन स्वीकृत भी हो गए हैं। उक्त बच्चों को हर महीने चार हजार रुपये दिए जाएंगे। बस मुख्यमंत्री के हरी झंडी का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएल यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed