{"_id":"e0aaa871e0be1cd72c3cbfdc6ce7305e","slug":"government-s-anti-farmer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान विरोधी है प्रदेश सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान विरोधी है प्रदेश सरकार
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 09 Apr 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री इसी जनपद से हैं। उन्होंने एमएसटी पास का किराया 35 प्रतिशत बढ़ा दिया है। तेल के दाम कम हो जाने पर भाड़े में बढ़ोतरी तो कतई नहीं होनी चाहिए थी। कहा कि ओलावृष्टि से प्रदेश के आधे से ज्यादा किसानों को खासा नुकसान उठाना पड़ा है।
लेकिन प्रदेश सरकार का कोई मंत्री किसानों का दर्द जानने नहीं गया। वही केंद्र सरकार के मंत्री नितिन गड़करी और रामकृपाल यादव ने बुंदेलखंड, आगरा, अलीगढ़ और बागपत मंडल का दौरा किया और उसका परिणाम यह हुआ की दूसरे दिन ही प्रधानमंत्री ने 33 प्रतिशत नुकसान पर ही डेढ़ गुना मुआवजा देने की घोषणा कर दी। प्रदेश सरकार के पटवारी, लेखपाल और अन्य राजस्व कर्मी किसानों के नुकसान की रिपोर्ट बनाने के लिए उनसे दो हजार से पांच हजार रुपये तक वसूल रहे हैं।
जिले में आगमन पर बवाली मोड़ पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरज प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी व प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता का माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सहजानन्द राय, क्षेत्रीय संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ भाजपा रमाकांत मिश्रा, जिला महामंत्री ऋषिकांत राय, जिला उपाध्यक्ष दुर्ग विजय यादव, सच्चिदानन्द सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
अतरौलियाः भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी के गाजीपुर जाते समय अतरौलिया विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका नेउरी में फूल-मालाओं से स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रमाकांत मिश्र, ऋषिकांत राय, सूरज श्रीवास्तव, रमेश सिंह, टिंकू मोदनवाल, डा. रामसिंह, चंद्रजीत तिवारी, श्यामबिहारी चौबे, विंध्याचल यादव, रामधनी विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।