फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Government doctors will take action on taking care of

सरकारी डॉक्टरों की सेवा लेने पर होगी कार्रवाई

Tue, 28 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Government doctors will take action on taking care of
aiims doctor
सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों की ओर से निजी तौर पर फीस लेकर मरीजों का इलाज करने का क्रम लंबे समय से जारी है। प्रदेश में भाजपा सरकार की लगाम कसने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी गंभीर हो गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. श्रीकांत तिवारी ने सोमवार को सरकारी डाक्टरों को निजी प्रैक्टिस न करने की चेतावनी दी। साथ ही सरकारी डाक्टरों की सेवा लेने वाले निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने की चेतावनी दी।  
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि सरकारी चिकित्सक अपने सरकारी दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा और निशुल्क सेवा के साथ करें। लेकिन ऐसा देखा जा रहा है किवे कहीं न कहीं अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही हो रही है। साथ ही निजी चिकित्सालय के प्रबंधक उन्हें अपने प्रतिष्ठान पर बैठाकर गरीब जनता का दोहन कर रहे हैं।
विज्ञापन


इन सारी स्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए सरकार ने चिकित्सकों के साथ-साथ निजी चिकित्सालय प्रबंधकों पर भी कड़ी कार्रवाई के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत यदि कहीं भी ऐसी घटना संज्ञान में आती है तो तत्काल संबंधित चिकित्सालय का पंजीकरण निरस्त करके उसे सीज कर दिया जाएगा और नियमानुसार चिकित्सक और अस्पताल मालिक के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के आदेश के अनुपालन में उक्त चेकिंग अभियान के लिए जिले में वरिष्ठ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी के नेतृत्व में चार विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जा चुकी है जो अपने नियमित भ्रमण के दौरान अनिय़मितता मिलने या दोषी पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई कर हमें तत्काल सूचित करेगी। इसकी रिपोर्ट वह शासन को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed