{"_id":"68bb2b7634201896c303fca5","slug":"government-doctors-will-be-required-to-prescribe-only-generic-medicines-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-136976-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: सरकारी डॉक्टरों को लिखनी होंगी सिर्फ जेनरिक दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: सरकारी डॉक्टरों को लिखनी होंगी सिर्फ जेनरिक दवाएं
विज्ञापन
आजमगढ़। सरकारी अस्पतालों में मरीजों को सस्ती और सुलभ दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र के बावजूद कई डॉक्टर अब भी ब्रांडेड कंपनियों की महंगी दवाएं लिख रहे हैं। इस पर रोक लगाने के लिए प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सख्त निर्देश जारी किए हैं।
प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ), अधीक्षकों और प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को भेजे गए पत्र में प्रमुख सचिव ने जेनरिक दवाएं लिखने के लिए अनिवार्य कर दिया है। निर्देश में कहा गया है कि अगर किसी दवा का जनऔषधि केंद्र पर विकल्प नहीं है, तो भी डॉक्टर को जेनरिक नाम से ही दवा लिखनी होगी, न कि किसी विशेष ब्रांड का नाम। प्रमुख सचिव ने अब स्पष्ट चेतावनी दी है कि ऐसे चिकित्सकों और चिकित्सा प्रभारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जो निर्देशों का पालन नहीं करेंगे।
प्रमुख सचिव के आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए जिले के सभी चिकित्सा अधीक्षकों और डॉक्टरों को अवगत करा दिया गया है। अब प्रत्येक सरकारी डॉक्टर को जनऔषधि केंद्र पर उपलब्ध जेनरिक दवाएं ही लिखनी होगी। - डाॅ. अब्दुल अजीज, प्रभारी सीएमओ।