{"_id":"5e29a6e58ebc3ec6e85805ac","slug":"gold-medal-to-sp-for-outstanding-work-azamgarh-news-vns506762411","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ठ कार्य के लिए एसपी के मिलेगा गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेसवार्ता को संबोधित करते डीआईजी सुभाषचंद्र दूबे और एसपी त्रिवेणी सिंह।
- फोटो : AZAMGARH
Link Copied
आजमगढ़। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी त्रिवेणी सिंह का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है। वहीं दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा, दो सिपाहियों को सिल्वर मेडल मिलेगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
एसपी त्रिवेणी सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। इन्हें यूपी में साइबर कॉप कहा जाता है। त्रिवेणी सिंह का ज्यादातर कार्यकाल एसटीएफ में बीता है। उन्हें नैसकॉम व डीएससीआई द्वारा साइबर कॉप ऑफ इंडिया से सम्मानित किया गया है। वह पहले अधिकारी हैं जिन्होंने साइबर क्राइम में पीएचडी की है। 1994 बैच के पीपीएस अधिकारी त्रिवेणी सिंह के कार्यकाल के दौरान अब तक कुल 13 से अधिक मुठभेड़ हुए। इसमें 50 हजार का इनामी लक्ष्मण यादव ढेर कर दिया गया। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हैं। इन्हीं के कार्यकाल में साइबर क्राइम से जुड़े तमाम मामले खुले और आरोपी सलाखों के पीछे हैं। उनकी इन्हीं सब उपलब्धियों की वजह से उनका चयन गोल्ड मेडल के लिए किया गया। एसपी के अलावा सिल्वर मेडल के लिए प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा, निरीक्षक राजेश कुमार राय, दरोगा धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरक्षी आलोक कुमार राय और अभिजीत कुमार तिवारी का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।