फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gold medal to SP for outstanding work

उत्कृष्ठ कार्य के लिए एसपी के मिलेगा गोल्ड मेडल

Thu, 23 Jan 2020 07:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 07:30 PM IST
विज्ञापन
Gold medal to SP for outstanding work
प्रेसवार्ता को संबोधित करते डीआईजी सुभाषचंद्र दूबे और एसपी त्रिवेणी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी त्रिवेणी सिंह का चयन गोल्ड मेडल के लिए हुआ है। वहीं दो इंस्पेक्टर, एक दरोगा, दो सिपाहियों को सिल्वर मेडल मिलेगा। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह मूल रूप से बलिया के रहने वाले हैं। इन्हें यूपी में साइबर कॉप कहा जाता है। त्रिवेणी सिंह का ज्यादातर कार्यकाल एसटीएफ में बीता है। उन्हें नैसकॉम व डीएससीआई द्वारा साइबर कॉप ऑफ इंडिया से सम्मानित किया गया है। वह पहले अधिकारी हैं जिन्होंने साइबर क्राइम में पीएचडी की है। 1994 बैच के पीपीएस अधिकारी त्रिवेणी सिंह के कार्यकाल के दौरान अब तक कुल 13 से अधिक मुठभेड़ हुए। इसमें 50 हजार का इनामी लक्ष्मण यादव ढेर कर दिया गया। जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक बदमाश पुलिस की गोली से घायल हैं। इन्हीं के कार्यकाल में साइबर क्राइम से जुड़े तमाम मामले खुले और आरोपी सलाखों के पीछे हैं। उनकी इन्हीं सब उपलब्धियों की वजह से उनका चयन गोल्ड मेडल के लिए किया गया। एसपी के अलावा सिल्वर मेडल के लिए प्रभारी निरीक्षक मुबारकपुर अखिलेश कुमार मिश्रा, निरीक्षक राजेश कुमार राय, दरोगा धर्मेंद्र कुमार सिंह, आरक्षी आलोक कुमार राय और अभिजीत कुमार तिवारी का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed