फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Goddess Durga's idol vandalised, anger among devotees

Azamgarh News: मां दुर्गा की प्रतिमा खंडित, श्रद्धालुओं में आक्रोश

Fri, 26 Sep 2025 02:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:28 AM IST
सार

पवई के पुरानी बाजार क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा को दो बार खंडित किए जाने की घटना सामने आई है। इससे श्रद्धालुओं और बाजारवासियों में आक्रोश फैल गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Goddess Durga's idol vandalised, anger among devotees

विस्तार

पवई। थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार पवई में रविवार की रात मां आदि शक्ति पूजा समिति की तरफ से लगाए गए पंडाल में असामाजिक तत्वों ने मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा के बाल काटकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। बुधवार की रात फिर प्रतिमा को खंडित कर दिया गया। घटना की जानकारी होते ही श्रद्धालुओं और बाजारवासी आक्रोशित हो गए। समिति के पदाधिकारियों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक बृहस्पतिवार की सुबह जब पंडाल खोला गया तो मां दुर्गा प्रतिमा खंडित मिली। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यहां दुर्गा पूजा का आयोजन होता रहा है, लेकिन इस तरह की घटना पहली बार हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना करने वालों की पहचान के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पवई थानाध्यक्ष पवई प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया कि दुर्गा प्रतिमा के बाल काटने और खंडित करने की जांच की जा रही है, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed