{"_id":"27f7288f35ce60fce3e82e4b2b85e075","slug":"go-tell-the-village-to-village-party-policies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव-गांव जाकर बताई जाएं पार्टी की नीतियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव-गांव जाकर बताई जाएं पार्टी की नीतियां
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
सठियांव स्थित आरके फार्मेसी कालेज में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी के कैडर का कैंप को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जोन कोआडिनेटर डा. मदनराम ने कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनाव के लिए कमर कस लें। गांव-गांव जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत कराएं। ताकि प्रदेश में एक बार फिर बसपा अपना परचम लहरा सके।
मुबारकपुर विधानसभा से बसपा विधायक शाह आलम ने कहा कि देश एक बार फिर गुलाम होने जा रहा है, पहले इसे अंग्रजों ने गुलाम बनाया और अब एक जाति विशेष के लोग इस देश को और विशेष रुप से प्रदेश को गुलाम बनाने के प्रयास में हैं।
क्योंकि जिस प्रकार सरकारी नौकरियों में भर्तियां हो रहीं हैं, जैसे विगत दिनों 86 एसडीएम की भर्ती में 56 एसडीएम मात्र एक ही जाति विशेष के लोग बनाए गए, इसी प्रकार 40 हजार अन्य भर्तियों में 34 हजार नौकरियां उसी विशेष जाति के लोगों को दी गई।
विज्ञापन
जिससे साफ जाहिर है कि आने वाले दिनों में सरकार तो बदल सकती है, लेकिन अधिकारियों के चलते शासन और प्रशासन नहीं बदल सकता। कहा कि प्रदेश की सरकार ने विकास के नाम पर प्रदेश में कुछ भी नहीं किया है। पूरे प्रदेश मे अराजकता का माहौल है। लूट हत्या बलात्कार का दौर है।
ऐसे में लोग अब इस सरकार से निजात के लिए बसपा की ओर देख रहे हैं। ताकि इस कुशासन से निजात मिले। बैठक में जिलाध्यक्ष सुबाषचंद्र गौतम, कवलधारी राम, अवधेश शर्मा, विनोद चौहान, डा. उस्मान गनी, अब्दुल्लाह, डा. इश्तेयाक अजीजी, जमशेद खान, सिकंदर चौहान, नोमान प्रधान, श्रीकृष्ण शस्त्री, दिनेश कुमार मौर्या, जंग बहादुर चौहान, संजय राम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।