फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girls took out rally, made voters aware

छात्राओं ने निकाली रैली, मतदाताओं को किया जागरूक

Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Girls took out rally, made voters aware
बूढ़नपुर के तमरूवा कौड़िया स्थित चनरमी देवी महिला पीजी कालेज की छात्राओं ने निकाला मतदाता जागरू - फोटो : AZAMGARH
बूढ़नपुर। क्षेत्र के तमरूवा कौड़िया स्थित मां चरनमी देवी महिला पीजी कालेज की छात्राओं ने शुक्रवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को प्रबंधक गीता यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

उन्होंने छात्राओं से कहा कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मतदाता बनाया जाए। साथ ही स्वयं जागरूक होते हुए लोग गांव और कस्बे में बीएलओ से संपर्क करें। साथ ही अपना नाम मतदाता सूची में अंकित कराएं। मतदान हर व्यक्ति का अधिकार है। इसलिए मतदाता बने और देश के अच्छे भविष्य के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। व्यवस्थापक रविंद्र यादव ने कहा कि लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता करने की जरूरत है जिससे लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर एक अच्छे प्रत्याशी का चुनाव करके अपने क्षेत्र का विकास करें। रैली महाविद्यालय परिसर से होते हुए तमरूवा, कौड़िया, तोनारी होते हुए महाविद्यालय परिसर पहुंच संपन्न हुआ। छात्राओं ने ग्रामीणों से कहा कि विधानसभा चुनावों में अपने मतों का प्रयोग सोच समझकर करें। इस अवसर पर अर्जुन यादव, अंगद यादव, सुनील, अजय गौड़, नंदू, सुंदरीता, उमा यादव, अंजू आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed