{"_id":"6316489ece56fb5f5802c437","slug":"girls-team-won-without-playing-a-match-azamgarh-news-vns6726010154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मैच खेले विजयी हुई बालिका वर्ग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मैच खेले विजयी हुई बालिका वर्ग की टीम
विज्ञापन
अंबारी। माहुल स्थित जनता इंटर कालेज में सोमवार को तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय क्रीड़ा (कबड्डी) प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक और बालिका सीनियर वर्ग की कबड्डी की टीमों ने प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग से एक मात्र टीम होने के कारण राजकीय बालिका इंटर कालेज को विजेता घोषित किया गया। बालक वर्ग से जनता इंटर कालेज अंबारी की टीम विजेता रही।
कबड्डी का उद्घाटन मुख्य अतिथि कालेज प्रबंधक अंबिका यादव ने किया। पहला मैच जनसेवक इंटर कालेज सलारपुर और जनता इंटर कालेज माहुल के बीच हुआ। सलारपुर की टीम विजयी रही।
दूसरा मैच जनता इंटर कॉलेज अंबारी एवं श्रीमथुरा इंटर कॉलेज नाहरपुर के बीच हुआ। जनता इंटर कालेज अंबारी की टीम विजयी रही। दूसरी ओर बालिका वर्ग से एक मात्र राजकीय बालिका इंटर कालेज अंबारी के प्रतिभाग करने से उसे विजेता की ट्राफी मिली। विजयी टीमें अब जिले स्तर पर सुभाष इंटर कॉलेज कारखिया में खेलेंगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंबारी हरेंद्र प्रताप अंबारी, प्रधानाचार्य नाहरपुर हरिप्रसाद यादव, प्रधानाचार्य माहुल जावेद अंसारी के अलावा परशुराम यादव, संजीव कुमार, अजीत कुमार मिश्र, संजय कुमार, मनीष पटेल, हरिशंकर, जितेंद्र कुमार, जीनत अमान, शांति, संतोष प्रजापति आदि उपस्थित थे। प्रधानाचार्य जावेद अहमद अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।