फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl students came on the road to protest against the liquor contract near the school

Azamgarh News: स्कूल के पास शराब ठेके के विरोध में सड़क पर उतरीं छात्राएं

Thu, 27 Apr 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Girl students came on the road to protest against the liquor contract near the school
लाटघाट। रौनापार कस्बा स्थित एक विद्यालय से चंद कदम की दूरी पर देशी, अंग्रेजी व बीयर की दुकान खोली गई है। जिससे विद्यालय में पढ़ने वाली छात्राओं को काफी परेशानी हो रही है। शराबियों के आतंक से परेशान विद्यालय की छात्राएं बुधवार को लामबंद होकर सड़क पर उतर पड़ीं और विरोध प्रदर्शन कर शराब की दुकान को हटवाए जाने की मांग करने लगीं। सूचना पर पहुंचे विद्यालय के प्रधानाचार्य ने छात्राओं को समझा-बुझा कर किसी तरह प्रदर्शन समाप्त करवाया और उच्चाधिकारियों से वार्ता की बात कही।
विज्ञापन

रौनापार कस्बा में स्थित पुराने गांधी आश्रम के भवन में इन दिनों देशी, अंग्रेजी व बीयर की दुकान खोली गई है, जो कस्बा स्थित एक इंटर काॅलेज से चंद कदम की दूरी पर स्थित है। शराब की दुकान खुल जाने से स्कूल के रास्ते पर दिन भर शराबियों का जमघट लगा रहता है। जिसके चलते छात्राओं को स्कूल आने व स्कूल से घर जाने में काफी दिक्कत होती है। छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों में भी शराब की दुकान को लेकर आक्रोश है। बुधवार को दर्जन भर से अधिक छात्राएं शराब की दुकान के सामने अचानक पहुंच गई और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आक्रोशित छात्राएं शराब की दुकान को कहीं और स्थानांतरित किए जाने की मांग कर ही थी। छात्राओं के सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रधानाचार्य सुभाष यादव मौके पर पहुंच गए और छात्राओं को किसी तरह समझा बुझा कर शांत कराने के बाद विद्यालय ले कर आए। उन्होंने कहा कि वे अपने स्तर से शराब की दुकान हटवाने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। पुन: अधिकारियों को स्मरण पत्र भेजा जाएगा। प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में मुनिज्जा, तनु सिंह, अपर्णा यादव, आद्या, रितु गुप्ता, सुनीता, अंजली श्रीवास्तव, शिवांगी, सुनीता, नम्रता, प्रिया गुप्ता के साथ ही अभिभावक अभिनव सिंह, विभूति यादव, संतोष गुप्ता, विजय वर्मा, संतोष सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed