फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   girl student molested in azamgarh who returning from coaching accused pushed her into canal after protest somehow saved her life

आजमगढ़: कोचिंग से लौट रही छात्रा से सरेआम छेड़खानी, विरोध करने पर नहर में ढकेला, किसी तरह बचाई अपनी जान

Mon, 27 Sep 2021 03:37 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 27 Sep 2021 03:37 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर एक युवक ने कक्षा नौ की छात्रा नहर में धक्का दे दिया। छात्रा ने किसी तरह अपनी जान बचाई। दो समुदायों का मामला होने से हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन
girl student molested in azamgarh who returning from coaching accused pushed her into canal after protest  somehow saved her life
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले में सरेआम छेड़खानी का मामला एक बार फिर सामने आया है। सोमवार सुबह कोचिंग पढ़ कर लौट रही कक्षा नौ की छात्रा के साथ एक युवक ने हाथ पकड़ कर छेड़खानी की। छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने बगल से गुजरी नहर में ढकेल दिया। किसी तरह नहर के पानी में तैर कर छात्रा ने अपनी जान बचाई। वहीं दो समुदायों के बीच का मामला होने से हड़कंप मच गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मेंहनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रह कर पढ़ाई करती है। रोज की भांति सोमवार सुबह वह सहेलियों के साथ कोचिंग गई थी। वापस लौटते समय रसूलपुर मोड़ के पास खुंदनपुर गांव निवासी नदीम पुत्र मुफीद ने उसका हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन


भीड़ ने आरोपी को दौड़ाया 
किशोरी ने इसका विरोध किया तो उसने बगल से गुजरी नहर में धक्का दे दिया। नदीम के इस हरकत को आसपास मौजूद कुछ लोगों ने देखा तो उसे दौड़ा लिया। इस बीच नहर के पानी में बहते हुए छात्रा कुछ दूर तक चली गई और किसी तरह तैर कर खुद को बचाया। वहीं लोगों के दौड़ाने पर आरोपी युवक एक व्यक्ति के घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर मेंहनगर थाना प्रभारी पंकज पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़ लिया है लेकिन अभी इस बात से इनकार कर रही है।  वहीं छात्रा के मामा की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। इधर, मामला दो समुदायों का होने के कारण पूरे क्षेत्र में चर्चा में है। 

कोचिंग पढ़ा कर घर जा रही शिक्षिका को मारी गोली

 जीयनपुर कोतवाली के केशवपुर गांव के पास पट्टीदारों ने एक शिक्षिका को गोली मार दी। गोली शिक्षिका के गले मे लगी है। उसे जिला अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया है। केशवपुर गांव निवासिनी 21 वर्षीया अनामिका यादव पुत्री राजेश यादव प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका है। रोज की भांति रविवार की शाम वह कोचिंग पढ़ा कर घर लौट रही थी।

गांव के पास ही पट्टीदारों ने भूमि विवाद को को लेकर उसपर फायर कर दिया। गोली अनामिका के गले मे लगी और वो लहूलुहान होकर गिर गई। आनन फानन में उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed