फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl recovered through bank transaction

Azamgarh News: बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से युवती को किया बरामद

Sun, 05 May 2024 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Girl recovered through bank transaction
आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती लापता हो गई थी। परिजनों ने 25 अप्रैल को मुकदमा दर्ज कराया था। युवती अपने साथ मोबाइल नहीं ले गई थी। शहर कोतवाली के साइबर सेल ने बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से युवती को बरामद कर लिया।
विज्ञापन


शहर कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडेय ने बताया कि 25 अप्रैल को एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी भतीजी को कोई बहला-फुसला कर ले गया है। उसकी भतीजी मोबाइल भी नहीं ले गई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। कोतवाली के साइबर सेल ने युवती के यूनियन बैंक के खाता को लगातार ट्रैक किया। 27 अप्रैल को युवती के आधार कार्ड के माध्यम से पैसा निकाला गया। यह जौनपुर जिले के बदलापुर पड़ाव सीएससी से निकला गया। इसके बाद रोडवेज चौकी प्रभारी लालबहादुर बिंद व मुख्य आरक्षी ओम प्रकाश जायसवाल बदलापुर स्थित सीएससी पर पहुंचे और उसके सीसी टीवी फुटेज से युवती की पहचान कर आसपास के क्षेत्र में तलाश में जुट गए। एक मई को एसआई लालबहादुर बिंद व मुख्य आरक्षी ओमप्रकाश जायसवाल ने लापता युवती को बदलापुर पड़ाव जिला जौनपुर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed