फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Girl killed in a road accident

सड़क हादसे में बालिका की मौत

Fri, 10 Apr 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Fri, 10 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
 Girl killed in a road accident
कंधरापुर थाना भवन के सामने शुक्रवार की सुबह दूसरी पटरी पर से घर पर जा रही बालिका को अनियंत्रित पिकअप कुचल दिया। इससे बालिका की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। बालिका के परिवार वाले बिलखते रहे, लेकिन उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार किया। साथ ही बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन


 कंधरापुर थाना भवन के बगल में प्रदीप यादव का मकान सड़क के किनारे है। प्रदीप जीविकोपार्जन के लिए विदेश में रहता है। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसकी पत्नी मीरा बेटी खुशी के साथ रहती है। शुक्रवार को मीरा और उसके परिवार के सदस्य खेत में काम करने के लिए गए थे। इस दौरान तीन वर्षीय खुशी घर पर अकेली थी।
विज्ञापन


वह किसी काम से सड़क के दूसरी पटरी चली गई। वहां से वह घर आ रही थी, तभी आजमगढ़ की तरफ से जा रही प्याज लादे अनियंत्रित पिकअप बालिका को कुचलते हुए निकल गई। बालिका की मौके पर मौत हो गई। जानकारी होने पर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। मां मीरा के निवेदन पर पुलिस ने बालिका के शव को परिवार के सदस्यों को लिखा पढ़ी करने के बाद वापस कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक घर में घुसा, दादी और पोती घायल ः कस्बे के काशीदास मंदिर के पास शुक्रवार को अनियंत्रित डीसीएम गुमटी को तोड़ते हुए पास में ही स्थित छप्पर में जा घुसी। उसमें बैठी दादी-पोती घायल हो गईं। जिन्हेें अस्पताल में भर्ती कराया गया।  पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया।


 कस्बा निवासी मदन पुत्र श्रीपति की परिजन मंदिर के समीप गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान है और दुकान के पीछे छप्पर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार की सुबह डीसीएम से सामान उतर रही थी। सामान उतरने के बाद चालक कहीं चला गया। खलासी ने डीसीएम को स्टार्ट किया तो अनियंत्रित होकर छप्पर में जा घुसी। इससे छप्पर में मौजूद 65 वर्षीय जानकी पत्नी श्रीपति, गरिमा पुत्री मदन इसकी चपेट में आ गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed