{"_id":"610279b00d579b24741c2ac3","slug":"girl-drowned-in-pit-filled-with-water-while-went-to-defecation-dead-body-found-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शौच को गई युवती पानी भरे गड्ढे में डूबी, तलाश में निकले परिजनों को मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शौच को गई युवती पानी भरे गड्ढे में डूबी, तलाश में निकले परिजनों को मिली लाश
Thu, 29 Jul 2021 03:19 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 29 Jul 2021 03:19 PM IST
सार
युवती सुबह करीब चार बजे शौच के लिए गई थी। जो बाढ़ के पानी भरे गड्ढे में डूब गई। सुबह जब युवती नहीं लौटी तो परिजन तलाश में निकले।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एक गांव निवासी युवती गुरुवार की सुबह में चार बजे शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पानी भरे गड्ढे में डूब जाने से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के अभ्भनपट्टी गांव निवासी रीमा(19) पुत्री गौरी राम गुरुवार की भोर में चार बजे शौच के लिए घर से निकली थी। इन दिनों पूरा गांव घाघरा की बाढ़ से घिरा हुआ है। वर्तमान में पानी कुछ उतरा है लेकिन गड्ढे अभी पानी से भरे हुए ही हैं।
विज्ञापन
छह बजे तक जब वह घर वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान गांव से चंद कदम दूरी पर स्थित बाढ़ के पानी भरे एक गड्ढे में रीमा का शव उतराया हुआ मिला।
विज्ञापन
परिजनों की सूचना पर रौनापार थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका पांच भाई व तीन बहनों में सबसे छोटी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।