फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Giant python captured and people Nilgai calf rescued in Azamgarh

VIDEO: नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था विशालकाय अजगर, ग्रामीणों ने चंगुल से छुड़ाया; ऐसे किया गया काबू

Fri, 27 Sep 2024 01:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 27 Sep 2024 01:55 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले में शुक्रवार की सुबह एक विशालकाय अजगर दिखा। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस दौरान नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से निकाला गया। 

विज्ञापन
Giant python captured and people Nilgai calf rescued in Azamgarh
आजमगढ़ में दिखा विशालकाय अजगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के पहलेजाबाद ग्राम सभा के पास मंगल यादव की बगीचे में शुक्रवार की सुबह एक विशाल अजगर दिखा। जिसे देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बाग में पहुंच गए। अजगर एक नीलगाय के बच्चे को निगल रहा था। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने अजगर के मुंह से नीलगाय के बच्चे को बाहर किया और उसे एक खांचे (टोकरी) में बंद कर दिया गया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला 
निजामाबाद तहसील के पहलेजाबाद गांव में शुक्रवार की सुबह अजगर देखे जाने की सूचना मिलते ही मौके पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। अजगर ने नीलगाय के एक बच्चे को दबोच रखा था। वह उसे निगलने की कोशिश कर रहा था। 
विज्ञापन


काफी मशक्कत के बाद लोगों ने नीलगाय के बच्चे को अजगर के चंगुल से बाहर निकाला और अजगर को एक खांचे में बंद कर दिया। अजगर कुछ देर तक तो शांत रहा लेकिन कुछ देर बाद जब वह हरकत करने लगा तो लोगों ने खांचे को हटा दिया। उसे पकड़कर एक बोरे में बंद कर दिया। इसके बाद अजगर मिलने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed