फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghazipur SDM Kripashankar Singh committed suicide by hanging

UP: पीसीएस अफसर ने घर में फंदे से लटककर दी जान, पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में चल रहे थे अधिकारी

Mon, 15 Apr 2024 01:50 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 15 Apr 2024 01:50 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर कस्बा में एक शख्स ने फंदे से लटककर जान दे दी। वे नगर पालिका गाजीपुर में ईओ का काम देख रहे थे। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन
Ghazipur SDM Kripashankar Singh committed suicide by hanging
Crime Scene - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के बूढ़नपुर कस्बा निवासी एक व्यक्ति ने रविवार की रात घर में ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक गाजीपुर जिले में नगर पालिका के ईओ का काम देख रहे थे। बीते 15 दिनों से वो अवकाश पर थे। 

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बूढ़नपुर कस्बा निवासी आलोक कुमार सिंह (43) पुत्र कृपाशंकर सिंह 2003 बैच के पीसीएस थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गाजीपुर जिले में थी और वहां वह ईओ नगर पालिका परिषद गाजीपुर का काम देख रहे थे। लगभग 15 दिनों से आलोक कुमार अवकाश पर थे। ऐसे में वे अपने गांव आए हुए थे। 
विज्ञापन


एक साल पूर्व आलोक कुमार की पत्नी का निधन हो गया था। उसके बाद से ही वे डिप्रेशन में चल रहे थे। रविवार को आलोक कुमार घर पर अकेले थे और इसी दौरान उन्होंने घर में ही फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली। देर रात पट्टीदारों व पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर अतरौलिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक दो पुत्रियों के पिता थे। दोनों पुत्रियां बाहर रहकर पढ़ाई कर रही हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed