फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghagra reached above the red mark on Dighiya drain

Azamgarh News: डिघिया नाले पर लाल निशान से ऊपर पहुंची घाघरा

Thu, 04 Sep 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Ghagra reached above the red mark on Dighiya drain
27 सहबदिया गांव में हो रही कटान को दिखाता वृद्ध। संवाद
लाटघाट। घाघरा नदी का जलस्तर लगातार चार दिनों से बढ़ रहा है, जिससे तटवर्ती गांवों में बाढ़ और कटान का खतरा बढ़ गया है। डिघिया नाले पर जलस्तर खतरे के निशान (70.40 मीटर) से 52 सेमी ऊपर 70.92 मीटर तक पहुंच गया है। वहीं, बदरहुआ नाले पर जलस्तर मंगलवार को शाम चार बजे 71.45 मीटर था जो बुधवार को 14 सेमी बढ़कर 71.59 मीटर हो गया। बदरहुआ नाले पर खतरे का निशान 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 73.52 मीटर है, जबकि डिघिया पर अधिकतम जलस्तर 72.59 मीटर है।
विज्ञापन

जल स्तर बढ़ने से ग्रामीणों की चिंता फिर बढ़ने लगी है। एमजी बांध पर स्थापित सभी बाढ़ चौकियां निष्क्रिय पड़ी हुई हैं, जिससे ग्रामीणों में प्रशासन की तैयारियों को लेकर नाराजगी है। जलस्तर में लगातार वृद्धि से तटवर्ती गांवों में बाढ़ की आहट शुरू हो गई है। यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा, तो सहबदिया, देवारा खास राजा, झगरहवा और अन्य आसपास के गांवों में समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं। सहबदिया और देवारा खास राजा गांव में कटान इतनी अधिक है कि मात्र दो दिनों में 40 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समा चुकी है। सहबदिया गांव के सामने नदी तट की सुरक्षा के लिए बनाई गई सवा चार करोड़ रुपये की परियोजना भी असफल साबित हो रही है। इस परियोजना के तहत आठ लांचिंग ऐपरन बनाए जाने थे, लेकिन केवल सात ही बन पाए। सातवां स्पर भी नदी की तेज धारा में कटकर गिर रहा है, जिसे गैरेबियान डालकर बचाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह प्रयास नाकाफी साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed