फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra's water level rises again in Dighiya

डिघिया में फिर बढ़ने लगा घाघरा का जलस्तर

Sun, 19 Jul 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra's water level rises again in Dighiya
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर वर्तमान में खतरा बिंदू के नीचे आ गया है। लेकिन शनिवार को नदी के जलस्तर में बदरहुंआ गेज पर घटोत्तरी और डिघिया गेज पर बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। नदी के जलस्तर में घटाव बढ़ाव के साथ ही कटान तेज हो गई है। जिससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

घाघरा नदी के जलस्तर में दो दिन की घटोत्तरी के बाद शनिवार को डिघिया गेज पर दो सेमी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। वहीं बदरहुंआ गेज पर पांच सेमी का घटाव दर्ज किया गया। बदरहुंआ नाले पर शुक्रवार को नदी का जलस्तर 71.25 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को पांच सेमी घटकर 71.20 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदु 71.68 मीटर है। वहीं डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर शुक्रवार को 70.02 मीटर दर्ज किया गया था। जो शनिवार को दो सेमी बढ़कर 70.04 मीटर हो गया। यहां पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। घाघरा के किनारे के गांवों में कटान का सिलसिला अभी जारी है। धीरे-धीरे घाघरा आबादी की ओर बढ़ रही है। हरैया विकासखंड के देवारा खास राजा और अचलनगर में कटान हो रही है। महाराजगंज ब्लॉक के सेमरी गांव में भी कटान की गति बढ़ती जा रही है। कटान से 24 घंटे में लगभग चार एकड़ भूमि घाघरा में विलीन हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed