फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra reduced by 11 cm in Badrhuna and 12 cm in Dighiya

बदरहुंआ में 11 सेमी और डिघिया में 12 सेमी घटी घाघरा

Wed, 09 Oct 2019 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra reduced by 11 cm in Badrhuna and 12 cm in Dighiya
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में घटोत्तरी का क्रम निरंतर जारी है। विगत 24 घंटों में घाघरा नदी का जलस्तर बदरहुंआ नाले पर 11 सेमी और डिघिया नाले पर 12 सेमी कम हुआ लेकिन जलस्तर घटने के साथ कटान में तेजी आई है।
विज्ञापन

देवारावासियों को दहलाने के बाद घाघरा नदी का जलस्तर विगत कई दिनों से घट रहा है। इसके बाद भी क्षेत्र के लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। जलस्तर में घटाव के साथ ही कटान में भी तेजी आ गई है। नदी बढ़ने के कारण जिन गांवों में बाढ़ का पानी घुसा था उनमें से कई गांवों के लोग आज भी नाव के सहारे ही आवागमन करने को विवश हैं। बदरहुंआ नाले पर नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर और डिघिया नाले पर नदी का खतरा बिंदू 70.40 मीटर है। मंगलवार को बदरहुंआ नाले पर शाम चार बजे नदी का जलस्तर 71.46 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुद्धवार की शाम 12 सेमी घटकर 71.35 मीटर हो गया। जबकि न्यूनतम जलस्तर 70.25 मीटर ही रहा। वहीं डिघिया नाले पर नदी की जलस्तर मंगलवार की शाम चार बजे 69.49 मीटर दर्ज किया गया था जो 12 सेमी घटकर 69.37 मीटर हो गया। जबकि न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर ही रहा। घटाव के बाद भी महुला गढ़वल बांध से खरैलिया ढाला पर घाघरा नदी में नाव चल रही है। झगरहवा, झनझनपुर, देवारा खास, रामकरण का पुरवा, अराजी अजगरा मगरवी, मलह टोली, महा जी आदि गांव के लगभग 15 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। बिछड़ यादव, फूलचंद, रमाशंकर, मिठाई लाल, राजेंद्र, संतराम, केवल, जयश्री, नरेंद्र, लाल बहादुर, मूलचंद ने बताया कि सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है।
विज्ञापन

--
बीमारियों ने भी पसारे पांव
देवारा क्षेत्र में जगह-जगह जमा बाढ़ के पानी के कारण अब संक्रामक बीमारियों ने भी अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। देवारा खास राजा गांव के पानी से घिरे लालधर का पुरवा में राकेश, राम हरी, अयोध्या, चंद्रजीत, भीम यादव, लाल बहादुर बीमार हैं। वहीं रोशनगंज नई बस्ती में आशीष, कंवलदीप, सौरभ, गोविंद, संतोष, दीपक, सोनू, अवधेश, चंपा, सुदामा, सुभांगी, सुदर्शन, शिवम, अंशु, मिश्री संक्रामक बीमारी से ग्रसित हैं। वायरल, फीवर, खांसी, जुखाम, खुजली से प्रभावित हैं। लेकिन अभी तक इन गांवों में चिकित्सकों की टीम नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed