फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra on Dighia Nullah, then closer to red mark

डिघिया नाले पर घाघरा फिर लाल निशान के करीब

Wed, 12 Jul 2017 11:25 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Wed, 12 Jul 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra on Dighia Nullah, then closer to red mark
बदरहुंआ गेज पर पांच सेमी नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई। - फोटो : azamgarh
बुधवार की सुबह तक घटने के बाद एकबार फिर शाम को घाघरा के जलस्तर में वृद्घि देखने को मिली। डिघिया गेज पर सात सेमी तो बदरहुंआ गेज पर पांच सेमी नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी हुई। नदी डिघिया गेज पर दो सेमी और बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदू से 38 सेमी नीचे है।   
विज्ञापन

           
बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का खतरा बिंदू 71.68 मीटर है। मंगलवार को इस गेज पर नदी का जलस्तर 71.25 मीटर दर्ज किया गया था जो बुधवार को पांच सेमी बढ़कर 71.30 मीटर पर पहुंच गया। लेकिन डिघिया गेज पर नदी का जो जलस्तर मंगलवार की शाम चार बजे 70.31 मीटर था वह बुधवार को सात सेमी बढ़कर 70.38 मीटर पर पहुंच गया। नदी डिघिया नाले पर खतरा बिंदू से दो सेमी नीचे बह रही है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीणों की धड़कनें भी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन


देवारा खास राजा गांव में कटान जारी है। घाघरा नदी के मुहाने पर 14 लोग हैं। मुराली के पुरवा गांव निवासी राधेश्याम पटेल, तीर्थराज, रामवृक्ष, लालधर, परसन, जगदीश, लाल बचन, पूजन, शिवनाथ का घर करीब पांच से सात मीटर कटाने से दूर है। इन लोगों को हमेशा कटान का भय सता रहा है। ग्राम प्रधान इंनरावती देवी ने इनको वहां से हटकर दूसरी जगह पर रहने में मदद करने की बात कही है। लेकिन प्रशासन की तरफ से अभी इन्हें जमीन नहीं दी गई है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed