फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Ghaghra flowing 41 cm above the red mark in Dighiya

डिघिया में लाल निशान से 41 सेमी ऊपर बह रही घाघरा

Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Ghaghra flowing 41 cm above the red mark in Dighiya
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवारांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जलस्तर बढ़ने से नदी डिघिया गेज पर लाल निशान से 41 सेमी ऊपर बह रही है। जलस्तर बढ़ने से कटान में तेजी आई है।
विज्ञापन

घाघरा नदी में सोमवार को बदरहुंआ पर 33 सेमी तो डिघिया गेज पर 34 सेमी का बढ़ाव दर्ज किया गया। घाघरा नदी का जलस्तर दो दिन घटने के बाद दो दिन से बढ़ावपर है। बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदु 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। रविवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.09 मीटर दर्ज किया गया जो सोमवार को 33 सेमी बढ़कर 71.42 सेमी हो गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर रविवार को जलस्तर 70.47 मीटर था जो सोमवार को 34 सेमी बढ़कर 70.81 मीटर हो गया। घाघरा नदी का जलस्तर घटने- बढ़ने से तटवर्ती क्षेत्रों में कटान तेज हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परसिया गांव के दक्षिण महुला गढ़वल बांध से उत्तर घाघरा नदी कटान तेज कर दी है। घाघरा नदी का जलस्तर एक बार फिर डिघिया नाले पर लाल निशान पार हो गया है। घाघरा नदी के लाल लाल निशान पार होने के बाद भी सभी बाढ़ चौकियां निष्क्रिय बनी हुई हैं। परसिया, गांगेपुर, मठिया और सहबदिया में किसानों की जमीन घाघरा नदी में तेजी से विलीन हो रही है।

रामसिंगार यादव पूर्व प्रधान ने बताया कि घाघरा का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाके में पानी भर जाने से ग्रामीणों की समस्याएं बढ़ गई हैं। बांका बूढ़नपट्टी गांव के प्रधान हीरालाल यादव ने बताया कि हम लोगों का संपर्क मार्ग काफी दिनों से कटा हुआ है। प्राइवेट नाव के सहारे लोग आ रहे हैं। करीब 5 से 7 किमी दूर से घूमकर छात्रों व महिलाओं का आना जाना होता है। समस्याएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed