फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Gayatri name parrots living in the state government 's life

गायत्री नाम के तोते में बसी है यूपी सरकार की जान

Thu, 23 Jul 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 23 Jul 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
Gayatri name parrots living in the state government 's life
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि प्रदेश सरकार की जान उनके मंत्री गायत्री प्रजापति नामक एक तोते में बसी है। तोते को बचाने के लिए सरकार अमिताभ ठाकुर जैसे अधिकारियों की बलि चढ़ा रही है। डाक्टर वाजेपयी बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पटरी से उतर गई है। मंत्री खुद नियमों को ताक पर रख कर काम कर रहे हैं। इसका जीता जागता उदाहरण 19 जुलाई को बूढनपुर तहसील के कोयलसा ब्लाक में  बीएलओ की बैठक है। इसे अधिकारियों के बजाए कारागार मंत्री बलराम यादव ने संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयुक्त (स्थानीय निकाय एवं पंचायतें) से मिलकर वे मामले की शिकायत कर चुके हैं।
विज्ञापन


कहा कि नेताओं के इशारे पर अधिकारी बदले की भावना से काम कर रहे हैं। यूपीपीसीएस से मनमाने ढंग से नियुक्तियां की जा रही हैं। ऐसी अनियमितताओं की लिस्ट वे तैयार करवा रहे हैं। इकट्ठा होने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। आरोप मढ़ा कि प्रदेश सरकार लोकायुक्त अधिनियम 1975 में बदलाव कर चीफ जस्टिस को हटाकर अपने किसी चहेते को बैठाना चाह रही है। लेकिन भाजपा ऐसा होने नहीं देगी। उन्होंने पंचायत चुनाव को निष्पक्ष तरीके से कराने की मांग उठाई है। इस मौके  पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहजानंद राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed