यूपी: गैंगस्टर कोर्ट ने मुख्तार अंसारी को 22 अक्टूबर को किया तलब, हत्या मामले में लगा है गैंगस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर बाहुबली मऊ विधायक मुख्तार अंसारी पर आजमगढ़ जिले में भी लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। एक तरफ जहां मुख्तार व उसके सहयोगियों की संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जा रही है तो वहीं पुराने मामलों की भी पड़ताल चल रही है।
ऐसे ही एक मामले में एसपी के निर्देश पर तरवां थाना क्षेत्र में हुई हत्या में मुख्तार समेत उसके आठ सहयोगियों पर गैंगेस्टर के तहत मुकदमा पंजीकृत हुआ है। मामले में गैंगेस्टर कोर्ट ने 22 को मुख्तार समेत अन्य नामजद अभियुक्तों को तलब किया है।
दरअसल, तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में एक सड़क निर्माण का ठेका मुख्तार के बजाए विरोधी गुट को मिल गया था। ठेकेदार जब निर्माण कार्य का जायजा लेने पहुंचा तो उसे लक्ष्य कर अत्याधुनिक असलहों से फायरिंग की गई। जिसमें ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसके दो मजदूर घायल हो गए। एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। प्रकरण में मुख्तार समेत दर्जनभर लोग नामजद किए गए गए।
जिसमें स्पेशल कोर्ट ने आरोप भी तय कर दिए हैं। अब एसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर इसी मामले में कोर्ट द्वारा आरोपित अभियुक्तों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई शुरू की गई है। गैंगेस्टर कोर्ट ने मुख्तार समेत अन्य अभियुक्तों को 22 अक्तूबर को कोर्ट में तलब किया है। मुख्तार अंसारी वर्तमान में पंजाब के रोपड़ जेल में बंद है। ऐसे में कोर्ट ने वहां के जेल अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों को भी पेशी के बाबत पत्र भेजा है।