{"_id":"2410e37dda13e9b77d3150ec101e660c","slug":"gandhi-s-ideas-relevant-to-the-world-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीजी के विचार संपूर्ण विश्व के लिए प्रासंगिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीजी के विचार संपूर्ण विश्व के लिए प्रासंगिक
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय साहू गांधी समाज की ओर से शुक्रवार को कलेक्ट्रेट क्षेत्र स्थित मेहता पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 68वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर नगर में प्रभातफेरी निकाली गई।
इसमें शामिल लोग गांधीजी का प्रिय भजन ‘रघुपति राघव राजाराम, पतित पावन सीताराम’ का गायन कर रहे थे। कहा गया कि महात्मा गांधी के विचार पूरे विश्व के लिए प्रासंगिक हैं।
प्रभातफेरी मेहता पार्क से निकलकर कलेक्ट्रेट, रैदोपुर होते हुए महात्मा गांधी पार्क पहुंची जहां लोगों ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद प्रभातफेरी पुन: मेहता पार्क पहुंची।
विज्ञापन
यहां आयोजित संगोष्ठी में राष्ट्रीय अध्यक्ष देवनाथ साहू ने कहा कि महात्मा गांधी के बताए रास्तों और उनके सिद्धांतों पर चलकर ही विश्व के मानव का कल्याण संभव है। प्रदेश अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद साहू ने कहा कि महात्मा गांधी के विचार भारत ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए प्रासंगिक हैं।
इस मौके पर डा. राधेश्याम साहू, राममिलन साहू, शिवप्रकाश गुप्ता, मंचू साहू, शंकर गुप्ता, ज्ञानचंद साहू, जगदीश साहू, राधेश्याम साहू, लालता साहू, हीरालाल साहू, अच्छेलाल साहू, रामप्यारे साहू, मेवालाल साहू आदि उपस्थित थे।
उधर, नपा परिसर में स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह की अध्यक्षता में गांधीजी को श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर जिलाध्यक्ष ने गरीबों में कंबल बांटे। उन्होंने कहा कि गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई दूसरी सेवा नहीं है। इसलिए सभी को उनकी मदद करनी चाहिए। इस मौके पर पूर्व सांसद बलिहारी बाबू, बेलाल अहमद, डा. अशोक कुमार सिंह, बृजेश नंदन पांडेय, ओंकार पांडेय, डा. मालती मिश्रा, डा. रमेश चंद्र शर्मा, मुन्नू यादव, ओमकार सिंह, इंदल सिंह, कल्पनाथ राम, सूर्यमुखी गोंड, हरेंद्र सिंह, संतोष कुमार, विक्रांत मद्धेशिया व प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।