फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fury over harassment of rural doctors

ग्रामीण चिकित्सकों के उत्पीड़न से रोष

Thu, 07 Jul 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Fury over harassment of rural doctors
ग्रामीण चिकित्सकों पर हो रहे प्रशासनिक एवं सामाजिक उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग को लेकर ग्रामीण चिकित्सक एसोसिएशन की ने गुरुवार को सीएम को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव डा. एचजी विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना काल में ग्रामीण चिकित्सकों की भूमिका अहम रही है। बड़े बड़े चिकित्सक मरीजों को जहां दूर से देखते थे उनके आरटीपीसीआर की रिपोर्ट का इंतजार करते थे। उस समय ग्रामीण चिकित्सक मरीजों को हर संभव मदद कर चिकित्सकीय सेवाएं दी। वर्तमान समय में ग्रामीण चिकित्सकों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांगे वर्षो से लंबित हैं। झोलाछाप जैसे शब्दों का प्रयोग करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संबंधी रोगों से बचाव के लिए जनजागरूकता में ग्रामीण चिकित्सकों को भी प्राथमिकता दिया जाए। इस दौरान पीके सरकार, अजय कुमार, दिनेश शर्मा, योगेश कुमार, संतोष शर्मा, रवि प्रकाश, चन्द्रभान यादव, रामदरश, उत्तम राय, एसपी सिंह, लालचंद चौहान, विशाल गौंड़, उपेंद्र सरोज, आशित कुमार, गौरांगो आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed