फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Frank Islam has a big responsibility in the US presidential election

फ्रैंक इस्लाम को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी, डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन ने मैरिलैंड राज्य की जिम्मेदारी सौंपी

Sun, 11 Oct 2020 12:30 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 11 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Frank Islam has a big responsibility in the US presidential election
भारतीय मूल के अमेरिकी उद्यमी फ्रैंक इस्लाम - फोटो : अमर उजाला

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के बेहद करीबी माने जाने वाले यूपी के  आजमगढ़ जिले के कौरागहनी निवासी फ्रैंक इस्लाम को अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। फ्रैंक इस्लाम को डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है। उन्हें मैरिलैंड जैसे महत्वपूर्ण राज्य की जिम्मेदारी मिलना उनके कद में इजाफा माना जा रहा है। यहां भारतीय मूल के काफी लोग रहते हैं।

विज्ञापन


आजमगढ़ के कौरा गहनी में जन्मे फ्रैंक इस्लाम वर्ष 1970 में अमेरिका चले गए थे। वहां, पहले एक आईटी कंपनी को खरीदी, बाद में वहीं जम गए। फ्रैंक इस्लाम को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा का करीबी माना जाता था। इस्लाम ने उनके चुनावी अभियान में काफी मदद की थी।
विज्ञापन


राष्ट्रपति बनने के बाद ओबामा ने उन्हें अपना सलाहकार बनाया था। जो बिडेन की टीम में फ्रैंक इस्लाम को मिली जिम्मेदारी से उनके पैतृक गांव के लोग काफी खुश है। यहां कौरा गहनी और नंदाव में इन्होंने दो अस्पताल भी बनवाएं हैं। उनका जनपद से रिश्ता बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed