{"_id":"b74686e913d623afd8db623359a69014","slug":"frank-honored-gold-medalist-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रैंक ने गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्रैंक ने गोल्ड मेडलिस्ट छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 31 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिब्ली नेशनल कालेज परिसर में शुक्रवार को आयोजित सम्मान समारोह में अमेरिका के उद्योगपति फ्रैंक इस्लाम छात्र-छात्राओं के बीच छा गए।
इस दौरान उन्होंने कालेज के गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को मोबाइल देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके प्रश्नों के उत्तर भी दिए। इससे पूर्व उन्होंने कालेज में नवनिर्मित कंप्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में एमकाम वर्ष 2013-14 के छात्र अरुण यादव, एमएससी जीव विज्ञान की ऐमन शाहिद, एमएससी भौतिकी विभाग की पूनम सिंह, एमएससी रसायन शास्त्र की प्रियम त्रिपाठी, एमए उर्दू की हुमैरा खातून, एमए दर्शन शास्त्र की प्रिया तिवारी आदि शामिल रहीं।
समारोह में प्रैंक इस्लाम ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता, सामाजिक न्याय, जाति-धर्म, रंग-भेदभाव की सीमाओं को तोड़ना होगा, तभी सामाजिक समरसता, समानता आएगी। आज मैं दिल से अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय और शिब्ली नेशनल महाविद्यालय के संस्थापक का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने शिक्षा को बढ़ावा दिया।
विज्ञापन
शुरुआत में कालेज के प्राचार्य डा. अफसर अली, चीफ प्राक्टर अबू शहमा, डा. अब्दुल्लाह, विधायक डा. संग्राम सिंह यादव, उर्दू विभागाध्यक्ष शबाबुद्दीन आदि ने फ्रैंक इस्लाम को बुके देकर सम्मानित किया।