फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fourth corona positive patient also cured, third report came negative

चौथा कोरोना पॉजिटिव मरीज भी हुआ ठीक, तीसरी रिपोर्ट आई निगेटिव

Sat, 25 Apr 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Fourth corona positive patient also cured, third report came negative
शहर के तकिया क्षेत्र में रमजान के लिए खरीदारी करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। रमजान माह के पहले दिन शनिवार को एक राहत भरी खबर आयी है। जिले में मिले चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज की तीसरे सैंपल की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद वह अब कोरोना मुक्त घोषित हो गया है। जल्द ही उसे मेडिकल कॉलेज से घर भेजा जाएगा। अभी इसके पुत्र और पुत्री कोरोना पॉजिटिव हैं और उनका मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुबारकपुर के चक सिकठी नयापुरा मस्जिद से मार्च माह के अंत में दिल्ली निजामुद्दीन मरकज से आए तीन जमातियों को पकड़ा गया था, जो जांच में पॉजिटिव मिले थे। ये तीनों कुछ समय पहले ही कोरोना मुक्त घोषित किए जा चुके हैं और इस समय उनको रानी की सराय के कोटिला स्थित आजमगढ़ पब्लिक स्कूल में बने शेल्टर होम में रखा गया है। इन तीनों जमातियों के संपर्क में आने से मस्जिद का केयरटेकर और बाद में उसके पुत्र और पुत्री भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इनका इलाज चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। चौथे कोरोना पॉजिटिव की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी। तीन-चार दिनों पूर्व उसका तीसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट शनिवार को आयी जो निगेटिव थी। तीसरी रिपोर्ट भी निगेटिव आ जाने के बाद चौथा कोरोना पॉजिटिव मरीज भी अब कोरोना मुक्त हो गया है। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने बताया कि जल्द ही ठीक हुए चौथे कोरोना पॉजिटिव मरीज को मेडिकल कालेज से छुट्टी दे दी जाएगी। उसे घर में होम क्वारंटीन किया जायेगा।
विज्ञापन

आठ कोरोना पॉजिटिव में चार हो चुके हैं ठीक
जिले में अब तक कुल आठ कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। इनमें इलाज के बाद चार लोग ठीक हो गए हैं। चारों ठीक हुए मरीजों में तीन बाहरी प्रदेशों के जमात से संबंधित हैं और एक मुबारकपुर के चक सिकठी का स्थानीय निवासी है। अब जिले में चार पॉजिटिव मरीज बचे हैं। जिन्हें राजकीय मेडिकल कालेज के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इन चारों का भी जल्द ही दूसरा व तीसरा सेंपल जांच के लिए भेजा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीलमपुर छपरा के सभी छह संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव
आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के भीलमपुर छपरा गांव से एक परिवार समेत छह लोगों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच में भेजा गया था। इस परिवार के युवक की ससुराल सुल्तानपुर में है। इसका ससुर सुल्तानपुर में कोराना पॉजिटिव पाय गया और युवक कुछ दिन पूर्व ही उनसे मिल कर वापस लौटा था। इसकी जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया था। जिला प्रशासन के संज्ञान में प्रकरण आते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और उक्त परिवार समेत छह सदस्यों को क्वारंटीन करने के साथ ही सैंपल जांच के लिए भेज दिया था। शनिवार को इनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई।
कलंदरपुर के 13 संदिग्धों की रिपोर्ट भी निगेटिव राहत
आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव से 21 अप्रैल को कोरोना संदिग्धों के लिए गए 13 नमूनों की रिपोर्ट भी आ गई है। सभी निगेटिव मिले हैं। गांव में कोरोना संदिग्ध की मौत से दहशत का आलम था।

मोहम्मदपुर के कलंदरपुर स्थित ससुराल आए एक व्यक्ति की सोमवार की रात 11 बजे मौत हो गई थी। वह 22 मार्च को कानपुर से वापस आया था और होम क्वारंटीन था। खांसी-बुखार की शिकायत होने पर वह सोमवार को लालगंज स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर से दवा लेकर वापस लौटा। देर रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। क्वारंटीन किए गए युवक की मौत से गांव में हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और गांव के सिवान में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। परिवार के सभी सदस्यों को शिवालिक आयुर्वेद महाविद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था। 13 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। रिपोर्ट में सभी निगेटिव मिले हैं। इससे गांव के लोगों को काफी राहत मिली है। गांव में कुछ दिनों से दहशत का आलम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed