फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four teachers including two headmasters found missing in BSA inspection suspended

बीएसए के निरीक्षण में गायब मिले दो प्रधानाध्यापक समेत चार शिक्षक निलंबित

Wed, 20 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four teachers including two headmasters found missing in BSA inspection suspended
रानी की सराय। परिषदीय स्कूलों में तैनात शिक्षकों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए बुधवार को विशेष अभियान संचालित हुआ। बीएसए ने शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय के पूर्व माध्यमिक विद्यालय लछीरामपुर एवं कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रुदरी का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों पर समय से आठ बजे तक कोई अध्यापक उपस्थित नहीं मिला। बीएसए ने दोनों विद्यालयों के दो प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। वहीं अन्य ब्लकों में बीईओ व जिला समन्वयक द्वारा की गई जांच में कुल 52 शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन बाधित करते हुए सभी से लिखित जवाब मांगा है। स्कूलों में बच्चों को दी जा रही शिक्षा के साथ एमडीएम योजना, आधार नामांकन व सत्यापन के साथ प्रेरणा पोर्टल पर अपलोडिंग की हकीकत देखने के लिए बुधवार को महानिदेशक बेसिक शिक्षा विभाग विजय किरण आनंद के निर्देश पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में बीएसए अतुल कुमार सिंह के साथ सभी जिला समन्वयक व खंड शिक्षाधिकारियों ने अलग-अलग स्कूलों की जांच की। जांच के दौरान बच्चों का शैक्षिक स्तर देखा तो एमडीएम में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता के साथ अन्य योजनाओं का भी परीक्षण किया। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने शिक्षा क्षेत्र रानी की सराय के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूदरी का निरीक्षण किया, जहां कोई उपस्थित नहीं था। जिसे लेकर प्रधानाध्यापक बृज भानुजा व सहायक अध्यापक मीनाक्षी राय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यही हाल पूर्व माध्यमिक विद्यालय लछिरामपुर में भी मिला। बीएसए ने प्रधानाध्यापक ललिता कुमारी व सहायक अध्यापक राना परवीन व संजीव कुमार राय को निलंबित कर दिया। वहीं समस्त बीईओ व जिला समन्वयक समग्र शिक्षा द्वारा जांच में कुल 52 शिक्षक अनुपस्थित मिले। जिनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया है। बीएसए ने बताया कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed