फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four suspended including Jailor Deputy Jailor of Azamgarh police filed against 8 prisoners

आजमगढ़ के जेलर-डिप्टी जेलर समेत चार निलंबित: 8 बंदियों के खिलाफ मुकदमा, तलाशी में मिले थे मोबाइल और गांजा

Thu, 28 Jul 2022 12:20 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ/आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 28 Jul 2022 12:20 PM IST
सार

आजमगढ़ जेल में डीएम विशाल भारद्वाज व एसएसपी अनुराग आर्य के संयुक्त छापे के दौरान बड़ी संख्या में मोबाइल और गांजा बरामद किए गए थे। मामले में शासन ने आजमगढ़ जेल के जेलर, डिप्टी जेलर व दो बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
Four suspended including Jailor Deputy Jailor of Azamgarh police filed against 8 prisoners
आजमगढ़ जिला जेल में डीएम-एसपी ने मारा था छापा - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

आजमगढ़ जिला कारागार के बैरकों में मोबाइल और गांजा बरामदगी के मामले में बुधवार को 8 बंदियों के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसपी के निर्देश पर सिधारी थाना पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है। इधर, इस मामले में डीएम व एसएसपी की संयुक्त रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए शासन ने आजमगढ़ जेल के जेलर, डिप्टी जेलर व दो बंदी रक्षकों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


डीजी जेल आनंद कुमार ने बताया कि बीते दिनों उक्त दोनों अधिकारियों ने जेल के अंदर चेकिंग की थी। चेकिंग के दौरान परिसर में ही कुछ मोबाइल जमीन में गड़े हुए बरामद करने की बात कही गई थी। उसी रिपोर्ट के आधार पर जेलर रविंद्र सरोज व डिप्टी जेलर श्रीधर यादव के साथ-साथ दो बंदी रक्षकों अजय वर्मा व आशुतोष सिंह को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन

जेल के अंदर मोबाइल कैसे, हो रही जांच

आजमगढ़ जेल के अंदर मोबाइल कैसे पहुंचे इसकी भी जांच कराई जा रही है। पुलिस व प्रशासनिक अमले को लगातार शिकायत मिल रही थी कि आजमगढ़ जिला जेल से मोबाइल फोन पर बात हो रही है। इस पर डीएम व एसपी मंगलवार की शाम अचानक कारागार पहुंच गए। तलाशी के दौरान 12 मोबाइल फोन व चार्जर बरामद हुए। जेल की बैरकों से अधिकारियों ने बीड़ी-सिगरेट, लाइटर मोबाइल सिम के अलावा 97 पुड़िया गांजा भी बरामद किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल के अधिकारियों से जब इस बाबत पूछताछ की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। अधिकारियों ने तत्काल इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी।  एसपी के निर्देश पर सिधारी थाने में बुधवार को जेल में बंद 8 बंदियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मुकदमे में नामजद किए गए बंदियों में राकेश राय, शेषधर यादव, मनीष सिंह,     
कमलेश, प्रकाश जायसवाल, अरविंद यादव समेत दो अज्ञात शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed