फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four lakh fraud by linking 30 job card holders with fake bank accounts

30 जॉब कार्ड धारकों का फर्जी बैंक खातों से लिंक कर चार लाख की धांधली

Wed, 29 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Four lakh fraud by linking 30 job card holders with fake bank accounts
विकास खंड तरवां के जमीन सकत गांव में मनरेगा के 30 जॉब कार्ड धारकों के बैंक खाते को लिंक करके चार लाख रुपये का फर्जी तरीके भुगतान कराया गया है। मामले की जांच में पूर्व प्रधान, सचिव, तकनीकी सहायक, रोजगार सेवक व सचिव संदेह के घेरे में हैं। जिलाधिकारी ने पूर्व प्रधान को नोटिस जारी किया है। उससे 15 दिन में जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन

जमीन सकत (निहुला) गांव निवासी देवकुमार की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी तरवां, कार्यक्रम अधिकारी की टीम से मामले की जांच कराई। टीम ने ग्राम पंचायत में 87 जॉब कार्ड धारकों को वर्ष 2017-18 के बीच किए गए भुगतान की जांच की। इसमें 30 जॉब कार्ड ऐसे बैंक खातों से लिंक पाया गया, जिनका जॉब कार्ड धारक से कोई संबंध ही नहीं है। शेष 57 जॉब कार्ड धारकों में से 22 के बैंक खाते त्रुटिपूर्ण पाए गए। मस्टररोल भरने में भी गलतियां पाई गईं। जांच टीम ने इस मामले में प्रति पूर्व प्रधान अरुण कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी राहुल कुमार द्घिवेदी, सचिव अखिलेश यादव, तकनीकी सहायक रुद्रसेन सिंहानिया व रोजगार सेवक अभिमन्यु प्रसाद यादव की भूमिका पर संदेह जताया है। उनसे रुपयों की वसूली करने को कहा है। पूर्व प्रधान को नोटिस जारी कर 15 दिनों के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed