फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four injured in DCM and car collision, DCM driver serious

डीसीएम व कार की टक्कर में चार घायल, डीसीएम चालक गंभीर

Thu, 25 Feb 2021 08:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 08:13 PM IST
विज्ञापन
Four injured in DCM and car collision, DCM driver serious
आजमगढ़। जिले के निजामबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौक पर बुधवार को देर रात डीसीएम व कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे ट्रक चालक के अलावा कार सवार चार लोग घायल हो गए। जिसमें डीसीएम चालक को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डीसीएम चालक गोरखपुर जिला निवासी 40 वर्षीय सिद्दीक अंसारी पुत्र हुसैन अली बस्ती में गैंस सिलिंडर उतार कर लोड करने वाराणसी जा रहे थे। वह फरिहां चौराहे पर ही पहुंचे थे कि सरायमीर की तरफ से आ रही कार डीसीएम के पिछले पहिए से टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गया, जबकि कार का भी अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में डीसीएम चालक सिद्दीक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार में सवार चालक परशुराम, प्रिंस, अशोक व रोहित भी चोटिल हो गए। डीसीएम से टक्कर के बाद कार का एयरबैग खुल गया था, जिससे इन सभी को मामूली चोटें आई हैं। घटना लगभग एक बजे हुई। हादसे की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों से निकलवा कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed