फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four hotels have fire NOC, more than 40 are at God's mercy

Azamgarh News: चार होटलों के पास फायर एनओसी, 40 से ज्यादा राम भरोसे

Thu, 13 Nov 2025 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Four hotels have fire NOC, more than 40 are at God's mercy
12 रोडवेज बंधे पर बने होटल। संवाद
आजमगढ़। जिले में 40 से ज्यादा होटल और लॉज चल रहे हैं लेकिन फायर एनओसी सिर्फ 4 के पास ही है। अग्निशमन विभाग इनको तीन बार नोटिस भेज चुका है। लेकिन संचालक अपने होटल और लॉज में फायर फाइटिंग के मानकों को पूरा नहीं कर रहे हैं। ठहरने वाले लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। शहर में कई स्थानों पर होटल और लॉज खुले हैं। इसमें रुकने वाले लोगों को सुविधाएं देने का दावा किया जाता है, लेकिन होटल और लॉज में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। लोग अपनी जान हथेली पर रखकर होटल और लॉज में रुक रहे हैं।
विज्ञापन

ग्राहकों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अग्निशमन विभाग ने जब सख्ती दिखाई तो होटल गोल्डेन फार्चून, दीप कांटीनेंटर सहित चार होटल संचालकों ने अपने होटलों में फायर फाइटिंग के मानकों को पूरा करते हुए अग्निशमन और आपात सेवा विभाग से फायर एनओसी लिया।
विज्ञापन

अन्य होटलों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। अग्निशमन विभाग ने फायर फाइटिंग के मानकों को पूरा कर फायर एनओसी लेने के लिए जिले 39 होटल, लॉजों को तीन बार नोटिस भेज चुका है लेकिन होटल, लॉज संचालक इसको गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वह लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी होटल, लॉजो को एनओसी लेनी अनिवार्य

जिले में संचालित सभी छोटे- बड़े होटलों, लॉजों को फायर एनओसी लेना अनिवार्य है। यह लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। सीएफओ वीके शर्मा ने बताया कि 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और 15 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले होटलों पर विभाग कार्रवाई करता है। अन्य में फायर फाइटिंग के मानक पूरे न होने पर उनको नोटिस भेजा जाता है और कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र भी लिखा जाता है।
सभी होटल, लॉजो को एनओसी लेनी अनिवार्य

जिले में संचालित सभी छोटे- बड़े होटलों, लॉजों को फायर एनओसी लेना अनिवार्य है। यह लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। सीएफओ वीके शर्मा ने बताया कि 500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल और 15 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले होटलों पर विभाग कार्रवाई करता है। अन्य में फायर फाइटिंग के मानक पूरे न होने पर उनको नोटिस भेजा जाता है और कार्रवाई के लिए प्रशासन को पत्र भी लिखा जाता है।

जिले में दो बड़े और दो छोटे होटलों ने विभाग से फायर एनओसी लिया है। अन्य होटलों में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। फायर फाइटिंग के मानकों को पूरा करने के लिए 39 होटलों को तीन बार नोटिस भेजा जा चुका है लेकिन इनके संचालक इसे गंभीरता से नहीं ले रहे। इन पर कार्रवाई के लिए फिर पत्र लिखा जाएगा। -वीके शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed