फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four dead, seven injured in a fierce collision with a truck-auto in Azamgarh, UP

यूपी के आजमगढ़ में ट्रक-ऑटो की भीषण टक्कर में चार की मौत, सात घायल लड़ रहे जिंदगी की जंग 

Thu, 31 Dec 2020 12:16 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 31 Dec 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four dead, seven injured in a fierce collision with a truck-auto in Azamgarh, UP
ट्रक। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में छतवारा-हुसैनगंज मार्ग पर गिरधरपुर गांव के पास बुधवार की शाम लगभग साढ़े तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक ऑटो को धकेलता हुआ 100 मीटर आगे एक बाउंड्री वाल को तोड़ता हुआ गोदाम में घुस गया। हादसे में चार लोगों की जहां मौत हो गई वहीं सात अन्य घायल हैं। घायलों में भी तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशन से एक ऑटो चालक सवारी  लादकर छतवारा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गिरधरपुर गांव के पास छतवारा की तरफ से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गई। ऑटो से टक्कर के बाद भी ट्रक चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और 100 मीटर आगे तक ट्रक को लेकर चला गया। एक बाउड्रीवाल को तोड़ने और गोदाम में घुसने के बाद ट्रक रुकी।
विज्ञापन


हादसे में ऑटो में सवार प्रभावती देवी (55), चंदा (4), बच्ची (2) व एक सात वर्षीय बालक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में सात लोग शामिल हैं। जिसमें एक बच्ची का पैर कट गया है। उसे जिला अस्पताल से हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रक चालक नशे में था, जिसके चलते ही यह भीषण हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सात घायलों के पहुंचते ही मची अफरातफरी

जिला अस्पताल में शाम चार से साढ़े चार बजे के बीच हादसे में घायल पहुंचाया गया। एक साथ सात घायलों के पहुंचने से अस्पताल में भी अफरातफरी मच गई। ओपीडी का समय बीत जाने के चलते इमरजेंसी में मात्र दो ही डॉक्टर मौजूद थे। आनन-फानन में डॉक्टरों को कॉल कर बुलाया गया तब जाकर घायलों का इलाज शुरू हुआ।

एक बच्ची को रेफर कर दिया गया  है, बाकी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चार की मौत हुई है और सभी चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया  गया है ।
पंकज पांडेय, एसपी सिटी, आजमगढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed