फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four cell inspectors were released

चार कक्ष निरीक्षक हुए कार्यमुक्त

Tue, 28 Mar 2017 12:13 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 28 Mar 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Four cell inspectors were released
चार कक्ष निरीक्षक हुए कार्यमुक्त
माध्यमिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद से संचालित यूपी बोर्ड की परीक्षा में सोमवार की सुबह की पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इस दौरान एक केंद्र पर फर्जी छात्रों को बैठाकर परीक्षा कराते मिलने पर केंद्र को काली सूची में डालने की संस्तुति की गई।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डा. बीपी सिंह सुबह की पाली में निरीक्षण करने के लिए प्रगति जनकल्याण इंटर कालेज ममरखापुर पहुंचे। जहां वाह्य कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित पाए गए। कक्ष निरीक्षक की कमी और वाह्य कक्ष निरीक्षकों की अनुपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को फटकार लगाई और अनुपस्थित वाह्य कक्ष निरीक्षकों के विरुद्घ प्राथमिक दर्ज कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जेएनएस इंटर कालेज गोपालपुर के निरीक्षण में नियमों का उल्लघंन कर परीक्षा होते हुए मिली। फर्जी प्रवेश पत्र पर फर्जी छात्रों को बैठाकर परीक्षा कराई जा रही थी। इस पर उन्होंने उक्त परीक्षा केंद्र को काली सूूची में डालने की माध्यमिक शिक्षा परिषद से संस्तुति की। वहीं चतुर्थ सचल दल प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने ग्रामीण बालिका इंटर कालेज रानीपुर रज्मों में दो फर्जी कक्ष निरीक्षकों को पकड़कर कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोपालपुर में एक और बाबू नागेश्वर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असाऊर टीकर में एक विषय संबंधी अध्यापक को ड्यूटी करते हुए पकड़ा और कार्यमुक्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed