फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four arrested for stealing six lane construction rods

सिक्स लेन निर्माण की सरिया चोरी करने वाले चार गिरफ्तार

Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four arrested for stealing six lane construction rods
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बम्हौर के पास सिक्स लेन पर पुल निर्माण के लिए रखी सरिया, प्लेट आदि सामान चोरी हो गया था। इस बाबत सिक्स लेन पर कार्य करा रहे विनय सिंह पुत्र विजय शंकर सिंह निवासी बरबोझी थाना मोहम्मदाबाद जिला मऊ ने मुबारकपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को चार चोरों को पकड़ लिया और इनके पास से चोरी के सामान भी बरामद किया।
विज्ञापन

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मुबारकपुर पुलिस थाने में दर्ज सिक्स लेन निर्माण के सामानों की चोरी की घटना की विवेचना में जुटी थी। शुक्रवार को विवेचना के दौरान अभिसूचना संकलन की कार्रवाई के दौरान ज्ञात हुआ कि चोर सरिया, प्लेटफार्म को चोर बेचने के लिए लेकर जाने वाले है। इस सूचना पर पुलिस टीम भटौरा मोड़ के पास चेकिंग करने लगी। इसी दौरान दो बाइक सवार चार व्यक्ति फखरूद्दीनपुर की तरफ से आते हुए दिखायी दिए। पास आने पर पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो वे मोड़ कर भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। इनक ेपास से पुलिस ने चोरी की सरिया, प्लेटफार्म आदि के अलावा 1150 रुपये नकद बरामद किया। पूछताछ में चोरों ने अपना नाम हुकुम पुत्र सुबेदार निवासी चौहान, दुर्गविजय चौहान पुत्र मोलई चौहान सा0 सठियांव चौहान बस्ती थाना मुबारकपुर, नेहाल पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी अजीज नगर थाना मुबारकपुर व फरमान पुत्र हाजी असरार निवासी हैदराबाद थाना मुबारकपुर बताया। इनके पास से पुलिस टीम ने दो बाइक, 318 सरिया, चार प्लेटफार्म बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed