फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four arrested for cheating by giving crooked joining letter, told to get a job in ordinance factory

कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर देकर ठगी करने वाले चार गिरफ्तार, आर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी दिलाने की कही थी बात

Mon, 27 Jul 2020 07:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 27 Jul 2020 07:55 PM IST
सार

  • ज्वाइन करने पहुंचे तो हुई थी जानकारी, दर्ज कराया था मुकदमा

विज्ञापन
Four arrested for cheating by giving crooked joining letter, told to get a job in ordinance factory
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले से नौकरी दिलाने के नाम पर एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जिले की निजामाबाद पुलिस ने कूटरचित ज्वाइनिंग लेटर देकर बेरोजगारों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सोमवार को आजमगढ़ रोडवेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


निजामाबाद थाने के खादा गांव निवासी प्रिंस शर्मा ने थाने पर तहरीर देकर आरोप लगाया था कि जहानागंज के बरहतीर गांव निवासी हरिलाल गौतम, लखनऊ के विवेक सिंह, राजेश गुप्ता ने आर्डिनेंस फैक्ट्री में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 63 हजार रुपये लिए थे। पैसा लेने के बाद इन लोगों ने उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर पकड़ा दिया। आर्डिनेंस फैक्ट्री पहुंचने पर उसे जालसाजी का पता चला। प्रिंस की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

जांच के दौरान मुन्नी राम निवासी नदवा थाना तरवां का नाम भी सामने आया। मुखबिर की सूचना पर निजामाबाद पुलिस ने रोडवेज के पास से चार जालसाज हरिलाल गौतम, विवेक सिंह निवासी बीहड़ थाना टिकैटनगर बाराबंकी, राजेश गुप्ता निवासी विकास खंड गोमती नगर लखनऊ और मुन्नी राम निवासी नदवा थाना तरवां को गिरफ्तार कर लिया।

अभियुक्तों के पास से पुलिस ने रेलवे, एफसीआई, आर्डिनेंस फैक्ट्री, लखनऊ मेट्रो समेत कई सरकारी विभागों में फर्जी नियुक्ति के प्रमाणपत्र भी बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने माना कि वे बेरोजगार युवकों को नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed