फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four accused caught after encounter were absconding after committing robbery in a liquor shop

Azamgarh: मुठभेड़ के बाद पकड़े गए चार आरोपी, शराब की दुकान में लूट की घटना को अंजाम देकर चल रहे थे फरार

Mon, 28 Oct 2024 07:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क,आजमगढ़ Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Mon, 28 Oct 2024 07:07 PM IST
सार

आजमगढ़ में मुठभेड़ के दौरान दो अलग अलग दुकानों पर लूट करने वाले चार आरोपियों को पकड़ा गया। इस दौरान इनके पास से तमंचा, बाइक और लूट का सामान बरामद किया। बताते चलें कि 17 और 23 अक्टूबर को शराब की दुकान पर लूट हुई अपराधी फरार हो गए थे। पुलिस ने जाल बिछाया और बजहा पुलिया के पास से इन्हें गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Four accused caught after encounter were absconding after committing robbery in a liquor shop
मुठभेड़ के बाद पकड़े गए आरोपी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आजमगढ़ जिले में दो शराब की दुकान पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपी सोमवार की भोर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा, बाइक और लूट का सामान बरामद किया है। वहीं फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों ने 17 और 23 अक्तूबर की रात शराब की दुकान पर लूट की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन





एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि पकड़े गए उक्त आरोपियों ने 17 अक्तूबर की रात जहानागंज थाना क्षेत्र के बबुरा गांव के पास स्थित अंग्रेजी शराब व वीयर की दुकान में तीन बदमाशों ने लूटपाट की थी। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच में जुटी थी। वहीं 23 अक्तूबर की रात करीब 12.30 बजे गोधौरा स्थित विदेशी शराब की दुकान पर सेल्समैन अवीनाश सिंह से अज्ञात बदमाशों द्वारा मारपीट कर दुकान की बिक्री का 25000 रुपये व शराब उठा ले गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर मुठभेड़ के दौरान इन्हें बजहा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, बाइक और लूट के सामान बरामद किए। सोमवार की भोर में जहानागंज थाने की पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना मिली कि क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए सठियाव की तरफ से बजहां पुलिया की तऱफ आ रहे है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक सवारों को रुकने का इशारा किया लेकिन बदमाशों द्वारा पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायर किए। पुलिस ने पहले बाइक पर बैठे दो व्यक्ति को मौके पर पकड़ लिया व दूसरे बाइक पर सवार बदमाश जिसपर तीन व्यक्ति बैठे थे खुद को फसता देख गाड़ी मोड़कर भागना चाहे तो गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीछे बैठे दो बदमाश गिर पड़े। जिनको मौके से पुलिस ने पकड़ लिया।


वहीं बाइक पर सवार चालक बदमाश गाड़ी मोड़कर भाग निकला। पकड़े गए आरोपियों में मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पटहुआ सठिया गांव निवासी रामरतन उर्फ गोलू, बड़कापुरा सठियांव गांव निवासी श्याम सुंदर, मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट गांव निवासी अजय राजभर व आशीष राजभर शामिल है। आरोपी अजय राजभर हिस्ट्रीशीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed