फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Foundation Day Festival Children showed glimpses of Azamgarh in theme song and Haryanvi folk dance

स्थापना दिवस महोत्सव: थीम सॉन्ग में बच्चों ने दिखाई आजमगढ़ की झलकियां, हरियाणवी लोक नृत्य से बांधा समा

Mon, 18 Sep 2023 04:27 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 18 Sep 2023 04:27 PM IST
सार

आजमगढ़ स्थापना दिवस पर होने वाले आजमगढ़ महोत्सव का रंगारंग आगाज आज शाम होगा।  18 से 24 सितंबर तक आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन है। इसमें कई नामी गिरामी कलाकार हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
Foundation Day Festival Children showed glimpses of Azamgarh in theme song and Haryanvi folk dance
आजमगढ़ के हरिऔध कला भवन में कार्यक्रमों का आगाज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ स्थापना दिवस पर होने वाले आजमगढ़ महोत्सव का रंगारंग आगाज आज शाम होगा। इससे पहले दोपहर में हरिऔध कला भवन में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का आगाज हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आकांक्षा समिति की अध्यक्ष अंगिरा भारद्वाज ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके बाद बच्चों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

विज्ञापन


महोत्सव का पहला कार्यक्रम गणपति वंदना नृत्य से हुआ। जिसमें सर्वोदय पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने देवा श्री गणेशा पर समूह नृत्य के जरिए खूब वाहवाही लूटी और लोगों को भक्ति सागर में गोते लगवाए। इसके बाद हुनर संस्थान के बच्चों ने आजमगढ़ महोत्सव के थीम सांग पर नृत्य प्रस्तुत किया। जिसके जरिए उन्होंने आजमगढ़ की कला और संस्कृति से लोगों को अवगत कराया।
विज्ञापन


हर किसी ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। इसमें बच्चों द्वारा जनपद के पौराणिक स्थानों बाबा भंवरनाथ मंदिर, भैरोबाबा मंदिर महराजगंज, चंद्रमा ऋषि, दत्तात्रेय, दुर्वाशा धाम को व पौराणिक महत्व को गीत और नृत्य के माध्यम से बताया गया। इसके बाद राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज के बच्चों ने हरियाणवी लोक गीत गूंगा धमोड़ा गीत पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर सभी की वाहवाही लूटी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अंगीरा भारद्वाज ने कहा कि आप सभी कलाकारों और आयोजकों की मेहनत को सराहें। यदि कोई कमियां रह जाए तो उसको भूलकर अच्छाइयों पर ध्यान दें। उन्होंने उन सभी लोगों का जिक्र व तारीफ की जिसकी मेहनत मंच पर नहीं दिखती लेकिन वो पर्दे के पीछे रहकर अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

कार्यक्रम प्रस्तुत करने वालों को सीडीओ श्रीप्रकाश गुप्ता और एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया। 18 से 24 सितंबर तक आजमगढ़ महोत्सव का आयोजन है। इसमें कई नामी गिरामी कलाकार हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed