फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former Pradhan attacked with sticks, condition critical

Azamgarh News: पूर्व प्रधान पर लाठी-डंडों से हमला, हालत गंभीर

Sun, 24 Aug 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Former Pradhan attacked with sticks, condition critical
बलरामपुर। तरवां थाना क्षेत्र के बहोरीकपुर गांव में शनिवार सुबह एक पूर्व प्रधान अजय कुमार सिंह (55) पर गांव के ही तीन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में अजय कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के पुत्र विकास सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 7 बजे उनके पिता रोजाना की तरह टहलने के लिए घर से निकले थे। घर से लगभग 500 मीटर दूर पहुंचने पर एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर तीन व्यक्तियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। पीड़ित के पुत्र ने थाना तरवां में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed