{"_id":"644c1221be19bb919f080836","slug":"former-municipal-president-sheela-srivastava-was-victorious-by-getting-10189-votes-azamgarh-news-c-20-1-177333-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: 10189 वोट पाकर विजयी हुई थीं पूर्व पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: 10189 वोट पाकर विजयी हुई थीं पूर्व पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव
विज्ञापन
चुनाव के दौरान अक्सर यह नारा ‘‘सभी दलों में दलदल है, सबसे अच्छा निर्दल है’’ सुनने को मिलता है। इस नारे को 2017 के नगर निकाय चुनाव में आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में फलीभूत होते हुए देखा गया। जब मतगणना के बाद पहले और दूसरे स्थान पर दो निर्दलियों ने कब्जा जमाया था। दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली थी। अंतत: एक निर्दलीय ने बाजी मारी। इस चुनाव में तीसरे स्थान पर बसपा प्रत्याशी रहा। जबकि चौथे पर सपा और पांचवें पर भाजपा उम्मीदवार को संतोष करना पड़ा।
नगर निकाय चुनाव 2023 के मतदान में 15 दिन शेष हैं। सभी पार्टियों ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रत्याशी भी लोगों के दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर चुके हैं। चट्टी चौराहों पर चुनाव को लेकर चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। चाहे चाय की दुकान हो या पान की दुकान हर जगह नगर निकाय चुनाव की ही चर्चा हो रही है। इन सबके बीच अगर 2017 के नगर निकाय चुनाव पर नजर डालें तो हर राजनीतिक ने अपना पूरा जोर लगाया था। यहां तक भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह के पक्ष में सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएवी मैदान में जनसभा को संबोधित किया था। सपा, बसपा और भाजपा ने इस चुनाव को जीतने के लिए पूरा जोर लगाया। लेकिन अंत में मुकाबला दो निर्दलियों के बीच देखने को मिला। दोनों निर्दलियों में एक निर्दलीय शीला श्रीवास्तव जिन्हें उनके पति के निधन की सहानुभूति का सहारा मिला और वह बाजी हाथ लगी। हालांकि यह जीत लगभग ढ़ाई हजार वोटों की रही। इस बार भी उनके पुत्र प्रणीत श्रीवास्तव हनी सपा से उम्मीदवार बनने की तैयारी में थे लेकिन पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार नहीं बनाया। जिसके कारण उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया। वहीं रनरअप अप रहे दूसरे निर्दलीय प्रत्याशी हरिकेश विक्रम श्रीवास्तव का सीधा मुकाबला बीजेपी उम्मीदवार अभिषेक जायसवाल दीनू से माना जा रहा है।
00000000
2017 के चुनाव में प्रत्याशियों को मिले मत
प्रत्याशी पार्टी मिले मत
शीला श्रीवास्तव निर्दल 10189 हरिकेश निर्दल 7737
सुधीर बसपा 6769
पदमाकर सपा 6728
अजय भाजपा 4448
महमूद रालोद 840
रमेश कांग्रेस 785 तेजबहादुर आप 701
कमलेश निर्दल 374
सलीम निर्दल 331 प्रतीक्षित निर्दल 279
सुजीत निर्दल 157
भोला निर्दल 139
ए अहमद निर्दल 136
अफजल निर्दल 122
अजय निर्दल 118
00000000000000
मतदाता और हुआ मतदान
कुल मतदाता: 86864 मतदान: 41649
निरस्त मत: 1453 नोटा: 55