फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   former municipal councilor Girish Srivastava was remembered in 10th death anniversary

वंचित समाज के रहनुमा थे पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश, भुलाए नहीं जा सकेंगे

Fri, 12 Jun 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
former municipal councilor Girish Srivastava was remembered in 10th death anniversary
नगर पालिका परिषद कार्यालय के सभागार में पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश चंद्र श्रीवास्तव को श्रद्धां? - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दिवंगत पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश चंद्र श्रीवास्तव की 10वीं पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। दोपहर में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए श्रद्धांजलि सभा पालिका परिसर में हुई। सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्व. श्रीवास्तव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

देर शाम स्व. गिरीश श्रीवास्तव के कुर्मीटोला स्थित पैतृक आवास पर श्रद्धांजलि सभा हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने कहा कि दिवंगत गिरीश चंद्र श्रीवास्तव वंचित समाज के रहनुमा थे। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। डा. अफजल ने कहा स्व. गिरीश के साथ उनके गहरी दोस्ती रही। वह जब भी उनसे बात करते तब उनके बातों के केन्द्र में गरीब और वंचित समाज ही होता था। कभी-कभी तो ऐसा भी समय आया जब कोई करीब अपने बच्चे की शिक्षा या बेटी की शादी के लिए मदद को उनके पास पहुंच गया और उनके पास मदद करने इतना धन मौजूद नहीं था ऐसी स्थिति में वह दूसरों से कर्ज लेकर मदद कर देते थे और उसे एहसास तक नहीं होने देते थे। शाह शमीम ने कहा कि मौजूदा राजनीति से इतर हटकर गिरीश हमेशा समाज के हर तबके के लिये काम करते रहे। जुगल किशोर जालान ने कहा कि शहर के हर परिवार के साथ उनका पारिवारिक संबंध था। पालिकाध्यक्ष शीला श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के प्रति दायित्व निर्वहन में उनसे जो कमी रह जा रही है उसे पूरा करेंगे। प्रणीत श्रीवास्तव हनी, डा. आर एन श्रीवास्तव, कलाम, ओमप्रकाश मिश्रा, अवधेश श्रीवास्तव, महेश लाल श्रीवास्तव, एलके पाण्डेय, कैलाश बरनवाल, शैलेन्द्र त्रिपाठी, आनन्द श्रीवास्तव, कैलाश लाल श्रीवास्तव, अरुण पाण्डेय, सुधीर अग्रवाल, प्रभु देव उपाध्याय, आनन्द देव उपाध्याय, महेन्द्र यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed