फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former MP Ramakrishna Yadav passed away

पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का निधन

Sun, 26 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Former MP Ramakrishna Yadav passed away
पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव (बाएं)। फाइल फोटो। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। जनपद के पूर्व सांसद रामकृष्ण यादव का शनिवार को लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में इलाज के दौरान निधन हो गया। इसकी जानकारी मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड़ गई। सपा कार्यालय पर शोकसभा का आयोजन कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

निवर्तमान जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि स्व. रामकृष्ण हमेशा गरीबों, मजलूमों, पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों की लड़ाई बराबर लड़ते रहे। उनकी राजनीतिक शुरूआत कम्युनिस्ट पार्टी से हुई थी। वे 1989 में बसपा के टिकट पर सांसद चुने गए। लोकसभा में उन्होंने आजमगढ़ की आवाज बराबर उठाने का काम किया। मुलायम सिंह यादव की नीतियों से प्रभावित होकर बाद में वो समाजवादी पार्टी में आ गए। अखिलेश यादव की सरकार में गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष रहे। उनके निधन से समाजवादी पार्टी की अपूर्णनीय क्षति हुई है। शोकसभा में राजबहादुर यादव, रामदरस यादव, राजाराम सोनकर, संतोष सोनकर, रिंकू यादव, मेराज अहमद, अब्दुर्रहमान, ओंकार यादव, रामपलट यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed