{"_id":"61ab7992218d7708837aa2bf","slug":"former-mp-daughter-thrown-from-home-for-car-and-15-lakh-cash-in-dowry-case-against-six-including-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और 15 लाख न मिलने पर तोड़ा रिश्ता: दहेज के लिए पूर्व सांसद की बेटी को घर से निकाला, पति, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और 15 लाख न मिलने पर तोड़ा रिश्ता: दहेज के लिए पूर्व सांसद की बेटी को घर से निकाला, पति, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा
Sat, 04 Dec 2021 07:52 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 04 Dec 2021 07:52 PM IST
सार
पीड़िता पूर्व राज्यसभा सांसद बलिहारी बाबू की पुत्री है। उसने पति पर दूसरी महिला से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। लखनऊ स्थित महिला थाने में पति, सास-ससुर समेत छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सांसद की बेटी को उसके पति ने दहेज के लिए घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने लखनऊ स्थित महिला थाने में पति और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आजमगढ़ के हरवंशपुर मुहल्ले के रहने वाले पूर्व राज्यसभा सांसद बलिहारी बाबू ने अपनी पुत्री नीलम का विवाह अप्रैल 2017 में वाराणसी निवासी पंकज कुमार से किया था।
विज्ञापन
वर्तमान में नीलम लखनऊ स्थित गोमती नगर में रह रही हैं। पुलिस को दी तहरीर में उसने बताया कि पति व ससुराल के अन्य लोगों ने दहेज में 15 लाख रुपये व कार की मांग न पूरी होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति का दूसरी महिला से संबंध होने का आरोप लगाते हुए उसने कहा कि इसका विरोध करने पर उसे ज्यादा प्रताड़ित किया जाने लगा।
विज्ञापन
पति अक्सर देता था ताना
नीलम ने बताया कि पति पंकज अक्सर इस बात का ताना देता था कि तुम्हारे पिता सांसद रह चुके हैं। इसके बावजूद दहेज में कुछ नहीं दिया। नीलम ने पति पंकज, ससुर शिव प्रसाद, सास चंपा देवी, पति के भाई शिवकुमार, उनकी पत्नी लीला व ननद ममता पर नामजद मुकदमा कराया है।
विज्ञापन