{"_id":"5ac3bd5b4f1c1bc8618b53df","slug":"former-lawmaker-s-nephew-commits-fault-fills-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सांसद के भांजे ने कुबूला जुर्म, भरेंगे जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सांसद के भांजे ने कुबूला जुर्म, भरेंगे जुर्माना
आजमगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Apr 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
लमेहटा खदान मेें पोकलैंड और जेसीबी से खनन और ट्रक में की जा रही बालू लोडिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मोहम्मदपुर ब्लाक के गांव खराटी में चारागाह की जमीन से अवैध खनन में पूर्व सांसद रमाकांत की पोकलैंड पकड़े जाने के मामले में उनके भांजे रंजेश कुमार यादव ने जुर्म कबूल किया है। अब खनन ेविभाग की ओर से उन पर जुर्माना लगाकर रॉयल्टी जमा कराई जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से आंकलन शुरू कर दिया गया है।
एक पखवाड़े पहले गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खराहटी गांव में प्रधान नंदकेश्वर चौहान की ओर से चारागाह की जमीन से अवैध खनन की शिकायत में पुलिस ने डीएम के निर्देश के बाद पूर्व सांसद रमाकांत यादव की पोकलैंड मशीन पकड़ी थी। पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने दावा किया था कि फोरलेन सड़कपर भराव के लिए एक करोड़ की रॉयल्टी जमा करने के बाद मिट्टी निकाली जा रही थी।
उन्होंने सरकार के खिलाफ बोलने की वजह से अधिकारियों द्वारा उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया था। वहीं, प्रशासन का कहना था कि मिट्टी खनन के लिए सिर्फ गायत्री प्रोजेक्ट को अनुमति दी गई है। कहीं भी किसी को ग्राम समाज की किसी जमीन में खनन की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
थाने से पोकलैंड पकड़े जाने की रिपोर्ट खनन विभाग को भेज दी गई थी, लेकिन पोकलैंड स्वामी के दावा न करने की वजह से मामला पेंडिंग था। अब पूर्व सांसद के भांजे रंजेश यादव ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। इसके बाद खनन विभाग की ओर से जुर्माना लगाने और रायल्टी जमा कराने के लिए आकंलन शुरू कर दिया गया है। हालांकि विभागीय सूत्रों का कहना है कि अभी ज्यादा खनन किया नहीं गया था। खनन शुरू करने के लिए अभी रास्ता ही बनाया जा रहा था।