फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Form security committees in government hospitals

Azamgarh News: सरकारी अस्पतालों में गठित करें सुरक्षा कमेटी

Wed, 11 Sep 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Form security committees in government hospitals
आजमगढ़। सभी सरकारी चिकित्सालयों में सुरक्षा कमेटी गठित करें। यदि सुरक्षा कमेटी गठित है, तो उसे क्रियाशील रखें। चिकित्सालयों में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाए, जिसमें हिंदी व अंग्रेजी में सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदर्शित होती रहे। उक्त निर्देश डीएम विशाल भारद्वाज ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर, थाना इंचार्ज तथा चौकी इंचार्ज के नंबर भी डिस्प्ले बोर्ड पर प्रदर्शित होता रहे। मरीज के तीमारदार व विजिटर के लिए भी एक्सेस कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए। सिक्योरिटी कंट्रोल रूम स्थापित किया जाए, जहां से पूरे चिकित्सालय परिसर की निगरानी सुनिश्चित किया जाए। सभी चिकित्सालयों में सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहे तथा प्रकाश की समुचित व्यवस्था की जाए। महिला गार्ड्स की ड्यूटी महिला वार्ड व इमरजेंसी वार्ड में लगाया जाए। एक साथ 02 महिला गार्डों की ड्यूटी सुरक्षा में लगाई जाय। आपात परिस्थितियों में सबसे पहले 112 पर कॉल करने के लिए बताया जाए। एसएचओ सभी प्राइवेट चिकित्सालयों से समन्वय स्थापित कर जीडी में दर्ज करें।
विज्ञापन

इस मौके पर एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा, सीएमओ डाॅ. अशोक कुमार, राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, रेड क्रॉस सोसाइटी एवं आईएमए के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed