{"_id":"d07f94d6b55ed6cd8dd3910bd368ac0f","slug":"food-crisis-for-animal-in-flood-area-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं के लिए आफत बनी घाघरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं के लिए आफत बनी घाघरा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
डिघिया नाले पर खतरा बिंदू से ऊपर बह रही घाघरा नदी का जलस्तर बुधवार को बदरहुआं नाले पर भी खतरा बिंदू के पार हो गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ कई गांवों के संपर्क मार्ग पानी में डूब गए, जिसके कारण ग्रामीणों को अपने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करना दूभर हो गया है।
जनपद के उत्तरी छोर से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी एक बार फिर तबाही मचाने को आतुर है। ग्रामीणों को अपने पालतू पशुओं के लिए चारे का जुगाड़ करना भारी पड़ रहा है। कहीं पानी में घुसकर तो कहीं नाव के सहारे लोग अपने पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था कर रहे हैं।
बदरहुआं नाले पर मंगलवार को नदी का जलस्तर 71.67 मीटर था, जो बुधवार को 71.74 हो गया। यहां नदी खतरा बिंदू से छह सेमी ऊपर बह रही है। वहीं, डिघिया नाले पर नदी का जलस्तर मंगलवार को 70.77 मीटर था, जो बुधवार को 70.82 मीटर हो गया। जो खतरा बिंदू से 42 सेमी ऊपर है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीणों की धड़कन बढ़ गई है।
विज्ञापन
सभी बाढ़ चौकियों को एक्टिव कर दिया गया है। कर्मचारी बाढ़ चौकियों पर तैनात हो गए हैं। - अनिल कुमार सिंह, एसडीएम सगड़ी