{"_id":"144923f989775d30f8d74e879ef520bc","slug":"following-allegations-reprimanded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत मिलने पर फटकार लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत मिलने पर फटकार लगाई
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
सगड़ी उपजिलाधिकारी हिमांशु कुमार गुप्ता ने बुधवार को बिलरियागंज ब्लॉक के प्राइमरी पाठशाला मदनापार का निरीक्षण किया। जहां सहायक अध्यापक उमेश यादव अनुपस्थित मिले। इसके बाद उन्होंने मधनापार में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी।
इस दौरान कोटेदार और लेखपाल की शिकायत मिलने पर फटकार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में दो-दो कोटेदार हैं, जो मिट्टी का तेल छोड़कर चीनी और राशन नहीं देते हैं। साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि कई लोगों ने ग्राम समाज की जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर रखा है।
इस पर उपजिलाधिकारी ने लेखपाल श्याम प्रसाद सिंह को फटकार लगाई। चेतावनी दी कि चकरोड की जमीन खाली कराकर कार्रवाई करें, नहीं तो वेतन रोक दिया जाएगा। एसडीएम ने गांव में खेल के मैदान के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा।